1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार: ये 4 राशि के जातक रहें संभलकर, हो सकता है भारी नुकसान

सोमवार: ये 4 राशि के जातक रहें संभलकर, हो सकता है भारी नुकसान

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 14, 2017 08:16 am IST,  Updated : Aug 14, 2017 08:16 am IST

आज जन्माष्टमी के साथ साथ रात 12 बजकर 21 मिनट से रात 12 बजकर 25 मिनट तक महानिषीथ काल होगा। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए फायदेमंद होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन..

horoscope- India TV Hindi
horoscope Image Source : PTI

धर्म डेस्क: आज जन्माष्टमी के साथ साथ रात 12 बजकर 21 मिनट से रात 12 बजकर 25 मिनट तक महानिषीथ काल होगा। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए फायदेमंद होगा।  मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छे से बीतेगा। इन जातकों को प्रापर्टी, लेन-देन में फायदा होगा। वही मेष, वृष, कन्या और मकर राशि के जातकों का आज कै दिन मिला-जुला जाएगा, लेकिन थोड़ा संभल कर रहें। जिससे कि किसी नुकसान का सामना न करना पड़े। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन..

मेष राशि

आज आपका झुकाव अध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। आपका मन किसी तीर्थ स्थल पर दर्शन के लिए जाना चाहेगा। इस राशि के बेरोज़गार नौजवानों के लिए आज का दिन बेहतरीन है। पहले दिये हुए किसी इंटरव्यू से जॉब के लिये काल आ सकती है।

अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको अचानक कोई खुशखबरी मिलेगी । खुशखबरी जॉब के नये ऑफर की हो सकती है। सहकर्मी आपकी इस उपलब्धि को देखकर हैरान रह जायेंगे। शाम को मित्रों के साथ बढ़िया समय गुज़ारेंगे। हंसी-मज़ाक में कही गयी बातों को अन्यथा लेने से बचें । स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है । मंदिर के बाहर जरूरतमंदो में काली ऊर्द दान करें, परिस्थितियां अनुकूल बनेंगी।

ये भी पढ़ें:

वृष राशि
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आप पूरा दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आज ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। ऑफिस में किसी सीनियर का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। घर पर आज किसी नये मेहमान के आ जाने से घर का वातावरण खुशियों में बदल जायेगा।

आज जीवनसाथी की ज़रूरतों को ध्यान रखिये, कोई पसंद की चीज़ गिफ़्ट कीजिये, रिश्ते मधुर बनेंगे। इस राशि के जो लोग बिल्डर हैं आज उन्हें मुनाफे का कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। साथ ही किसी नयी जमीन को खरीदने का भी योग बन रहा है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल