1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार: ये 4 राशि के जातक रहें संभलकर, हो सकता है भारी नुकसान

सोमवार: ये 4 राशि के जातक रहें संभलकर, हो सकता है भारी नुकसान

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 14, 2017 08:16 am IST,  Updated : Aug 14, 2017 08:16 am IST

आज जन्माष्टमी के साथ साथ रात 12 बजकर 21 मिनट से रात 12 बजकर 25 मिनट तक महानिषीथ काल होगा। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए फायदेमंद होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन..

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

तुला राशि
आज का दिन आपके लिये अनुकूल रहने वाला है। पहले से बनी योजना लागू करने के लिये आज का दिन शुभ है। आप बेझिझक आगे बढ़ें। किसी वहम या अनजाने डर को मन में ना आने दें। आपके काम में परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की भी मदद मिलेगी।

इस राशि के विवाहितों के लिये आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। किसी पारिवारिक आयोजन में साथ जाना होगा। नौकरी पेशा ऑफिस में फिजूल की बात करने से बचें। आज दूसरों की गलतियों को नज़रअंदाज़ कर दें। नये तरीके से काम की शुरुआत करें। सेहत को ठीक रखने के लिये अपना वेट कंट्रोल में रखें। एक बार फिर चेकअप कराकर डॉक्टर की सलाह लें। सेहत के लिये अच्छा रहेगा।। लवमेट आज कहीं घूमने के लिये जायेंगे ।

वृश्चिक राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज पारिवारिक समस्याओं की वजह से आपका मन अशांत हो सकता है। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। बहस या विवाद से बचें। आज किसी काम को करने में जल्दबाजी ना करें। धैर्य और लगन से किये गये कामों से आपकी पहचान बनेगी। भविष्य में आर्थिक लाभ होगा।

आज कारोबारियों के कामकाज में नई तेजी आयेगी। रूके काम बनेंगे। किसी को दिया धन वापस मिलने का योग है। आज आप जीवनसाथी के साथ नया मकान या प्लॉट लेने के बारे में प्लान कर सकते हैं । इस बारे में सोच-समझकर फैसला करें। निवेश के लिये भी आपका फैसला अच्छा रहेगा । महिलाओं को आज किसी नयी कम्पनी से जॉब ऑफर मिल सकता है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल