1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार: ये 4 राशि के जातक रहें संभलकर, हो सकता है भारी नुकसान

सोमवार: ये 4 राशि के जातक रहें संभलकर, हो सकता है भारी नुकसान

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 14, 2017 08:16 am IST,  Updated : Aug 14, 2017 08:16 am IST

आज जन्माष्टमी के साथ साथ रात 12 बजकर 21 मिनट से रात 12 बजकर 25 मिनट तक महानिषीथ काल होगा। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए फायदेमंद होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन..

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

धनु राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। विशेष रूप से कारोबारियों के लिये आज का दिन बढ़िया है। आज किसी बड़े बिजनेस ग्रुप के साथ पार्टनरशिप के रास्ते खुल सकते हैं। आने वाले समय में इसका आपको फायदा मिलेगा। अगर परिवार में बेटी के रिश्ते की बात चल रही है तो आज किसी सुयोग्य वर की तलाश पूरी होगी। बातचीत फाइनल हो जायेगी।

माता-पिता राहत की सांस लेंगे। आज आपके किसी पुराने विवाद का अंत होगा। विवाद के खात्मे के लिये खुद आगे बढ़कर हाथ मिलाना अच्छा रहेगा। आज आप सकारात्मक सोच बनाये रखें। पुरानी ग़लतियों को नज़रअंदाज़ कर आगे बढ़ें। सबको साथ लेकर चलना अच्छा रहेगा।

मकर राशि
आज आपके लिये  दिन उत्तम है। आज आपके रूके काम बनेंगे। आपका मनोबल भी आज ऊंचा रहेगा। आप आज हर चुनौती का आसानी से सामना कर लेंगे। आप अपने लक्ष्य को पाने की कोशिश करें, सफलता ज़रूर हासिल होगी। अगर आप अपने जॉब से असंतुष्ट है तो आज आप किसी मनचाही कंपनी को अपना बायोडाटा भेजें। दिन अच्छा है। आपका काम बन सकता है।

आज जीवनसाथी पर किसी बात या काम के लिये दबाव न डालें बल्कि उसे खुद ही कर लें। किसी करीबी से आज आपकी फोन पर लम्बी बात हो सकती है। आपका मन प्रसन्न होगा। मिलने का प्लान बनेगा।  स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिये नियमित योग करना न भूलें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल