1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार को बन रहा है राजयोग, इन 8 राशियों को मिलेगा धनलाभ

शनिवार को बन रहा है राजयोग, इन 8 राशियों को मिलेगा धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 17, 2017 07:21 am IST,  Updated : Jun 17, 2017 08:07 am IST

आज चंद्रमा और गुरु आमने-सामने होगे जिसके कारण आज गजकेसरी नाम का राजयोग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित होगा। यह योग वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों को लाभ देगा।

horscope- India TV Hindi
horscope Image Source : PTI

धर्म डेस्क: आज श्री शीतलाष्टमी है। आज सप्तमी तिथि की वृद्धि है और अष्टमी तिथि का क्षय है। लिहाजा शीतलाष्टमी आज ही मनाई जायेगी और कालाष्टमी भी आज ही मनाई जायेगी। शीतलाष्टमी के दिन बासी भोजन विहित है। यानी बासी भोजन करना चाहिए।

आज चंद्रमा और गुरु आमने-सामने होगे जिसके कारण आज गजकेसरी नाम का राजयोग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित होगा। यह योग वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों को लाभ देगा।

ये भी पढ़ें:

इन राशियों को बिजनेस, नौकरी आदि में अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं आपकी लवलाइफ और धन की प्राप्ति हो सकती है। रुका हुआ काम और धन मिलेगा। इसके साथ ही धन-संपत्ति में भी आपको लाभ मिल सकता है। वहीं  मेष, कन्या, मकर, कुंभ और मीन राशियों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं होगा। इसलिए इन लोगों को आज थोड़ा बचकर रहना होगा। जिससे कि किसी समस्या का सामना न करना पड़े।

राशि के लोग विशेष काम कर सकते हैं, किसे आज लापरवाही नहीं करनी चाहिए, किन राशि वालों के लिए आज का दिन काफी रोमांटिक है और वो अपने लव मेट के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं और किस राशि के लोग जो बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े हैं उनका फायदा होगा या नहीं यह सब जानने के लिए सुनिए इंडिया टीवी का खास प्रोग्राम भविष्यवाणी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल