1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार: 3 शुभ योग, इन राशि के जातकों की बदल जाएगी आज किस्मत

गुरुवार: 3 शुभ योग, इन राशि के जातकों की बदल जाएगी आज किस्मत

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 24, 2017 07:35 am IST,  Updated : Aug 24, 2017 07:35 am IST

आज गुरुवार होने के साथ-साथ 3 शुभ योग लग रहे है। गजकेसरी, मातंग और साध्य नाम के ये शुभ योग कुछ राशियों की किस्मत चमका सकता है। वृष, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि वाले जातकों के आज नौकरी और बिजनेस में लाभ मिलेगा।

horoscope- India TV Hindi
horoscope Image Source : PTI

धर्म डेस्क: आज हरितालिका तीज व्रत है।  इसके अलावा आज गुरुवार होने के साथ-साथ 3 शुभ योग लग रहे है। गजकेसरी, मातंग और साध्य नाम के ये शुभ योग कुछ राशियों की किस्मत चमका सकता है। आज वृष, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि वाले जातकों के आज नौकरी और बिजनेस में लाभ मिलेगा। अगर आप कही निवेश करना चाहते है, तो कर सकते है। इससे आपको लाभ मिलेगा। वहीं मेष, मिथुन, तुला और कुंभ राशि वाले जातकों का दिन मिला-जुला जाएगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। आज आपके कारोबार से जुड़ा काम आज पिता की मदद से पूरा हो जायेगा। इससे धनलाभ होने की सम्भावना बन रही है। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें अच्छे जॉब का ऑफर मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा।

छात्रों को आज करियर में आगे बढ़ने के नये रास्ते मिलेंगे। एकाग्रता बनाये रखें सफलता जरुर हासिल होगी। सामाजिक क्षेत्र में किये गये आपके किसी काम के लिए आज आपकी प्रशंसा होगी। आपका मनोबल बढ़ेगा। आप संगठित रूप से अपने काम को आगे बढ़ायेंगे।। अगर कहीं घूमने जा रहे हैं तो अपने साथ जरुरत की सभी चीजें जरुर ले जाएं।

वृष राशि
आज का दिन ठीक रहने वाला है। आज आप दूसरों के साथ मेल-जोल बढ़ाकर रखें और तालमेल बिठा सकने में आपको सफलता मिलेगी। इससे आपको नौकरी में फायदा हो सकता है, नये अवसर मिलने से आपकी प्रगति होगी। कारोबारी किसी अहम मीटिंग के दौरान अपनी स्पष्ट रूप से रखें। किसी प्रोजेक्ट या नई डील में सफलता मिलने के आसार हैं।

इस राशि के छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा है। पढ़ाई में मन लगेगा। आज आप नकारात्मक सोच को दूर रखें। मन में निराशा के भाव ना आने दें। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। विवाहित तालमेल बिठाकर चलेंगे। आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल