1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार: 2 अशुभ योग, इन राशियों के लिए होगा आज का दिन खास

गुरुवार: 2 अशुभ योग, इन राशियों के लिए होगा आज का दिन खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 25, 2017 07:29 am IST,  Updated : May 25, 2017 08:08 am IST

आज दो अशुभ योग बन रहे है। गुरुवार को लुम्बक और अतिगंड नाम के अशुभ योग कुछ राशियों के लिए अच्छे तो कुछ राशियों के लिए खराब साबित हो सकते है।

indu prakash- India TV Hindi
indu prakash Image Source : PTI

धर्म डेस्क: आज दो अशुभ योग बन रहे है। गुरुवार को लुम्बक और अतिगंड नाम के अशुभ योग कुछ राशियों के लिए अच्छे तो कुछ राशियों के लिए खराब साबित हो सकते है।  वृष राशि में लक्ष्मी योग बनने से मेष, वृष, कर्क, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि वालों के लिए फायदे वाला दिन रहेगा। इस योग से रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। वही मिथुन, तुला, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि के जातक थोड़ा संभल कर रहे।  नहीं तो किसी समस्या में फंस सकते है। (भूलकर भी 25 मई को न करें ये काम, होगा हानिकारक)

आज स्नान-दान की अमावस्या है। मतांतर से फलहारिणी कालिका का पूजन आज किया जायेगा। कुछ ग्रंथों के मुताबिक शनि जयंती आज ही है। आज वट सावित्री व्रत है। पति की दीर्घ आयु के लिये किये जाने वाले इस व्रत की बड़ी महिमा बतायी गयी है। आज सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर सूर्य देव कृतिका नक्षत्र को छोड़कर रोहिणी नक्षत्र में चले जायेंगे।

हमने 11 मई को आपको बताया था कि सूर्य देव आज दिन में 12 बजकर 3 मिनट पर कृतिका नक्षत्र मे चले जायेंगे जहां ये 25 मई की सुबह 8 बजकर 16 मिनट तक रहेंगे। साल में एक बार जब सूर्य देव कृतिका नक्षत्र में आते हैं तो इस दौरान सूर्य देव के दर्शन करने, उन्हें जल देने, आदित्य स्तोत्र पढ़ने या कम से कम 24 बार गायत्री मंत्र पढ़ने से अपूर्व तेजस की प्राप्ति होती है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आज आपका दिन।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल