1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनि कर रहा है धन राशि में प्रवेश, जून तक बचकर रहें ये 6 राशियां

शनि कर रहा है धन राशि में प्रवेश, जून तक बचकर रहें ये 6 राशियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 05, 2017 07:05 pm IST,  Updated : Apr 05, 2017 07:05 pm IST

आज धर्मराज दशमी है। इसके साथ ही सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर शनि देव धनु राशि में वक्री हो जायेंगे जोकि 22 जून को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए आज आपका दिन कैसा बीतेगा...

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज धर्मराज दशमी है। इसके साथ ही सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर शनि देव धनु राशि में वक्री हो जायेंगे जोकि 22 जून को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। 6 अप्रैल से 22 जून के बीच शनि के इस गोचर के कारण मेष राशि वाले अपने करियर में बाधा महसूस करेंगे। वृष राशि वालों के स्वास्थ्य में सुधार होकर उन्हें नई जिन्दगी मिलेगी। मिथुन राशि वालों को शनि का दान उपचार करने से दाम्पत्य सम्बन्धों में बेहतरी मिलेगी।

ये भी पढ़े

कर्क राशि वालों को रोग और शत्रु पीड़ा प्राप्त होगी, सिंह राशि वाले स्टूडेंट्स को इस समय अपना आचार विचार बड़ा ही नियमित रखना चाहिए, कन्या राशि वालों को भूमि, भवन और वाहन का सुख मिलेगा, तुला राशि वालों को भाई-बहनों के बीच मनोमालिन्य से बचना चाहिए।

वृश्चिक राशि वालों को कुटुम्ब सुख मिलेगा और धन संचित होगा, धनु राशि वालों को उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होगी. यश और पद दोनों ही मिलेंगे, मकर राशि वालों की रातों की निंद उड सकती है, कुम्भ राशि वालों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी और मीन राशि वालों के जॉब पर संकट के बादल हो सकते हैं। जानिए आरकी राशि क्या कहती है।

मेष राशि

इस राशि के जातको के लिए आज का दिन अच्छा जाएगा। आपको ऐसा इनकम सोर्स मिलेगा जिससे लंबे समय तक आपको फायदा होगा। परिवारिक जीवन में कुछ तनाव बढ़ सकता है इसलिए आज थोडा सतर्क रहिए। नए निवेश के मौके आपको लाभदायक स्थिति में पहुंचा सकते हैं साथ ही स्टॉक से लाभ मिलने की स्थिति बनी रहेगी इसलिए अपनी पुरानी खरीददारी को बेचने से पहले विचार कर लें। आज आपको ईएमआई के भुगतान के लिए गंभीरता से सोचने की बहुत ही ज़रूरत है।

व्यवसायिक मित्रों से तुलनात्मक रूप में अधिक लाभ प्राप्त होने का योग है। केमिकल, दवा और कपड़े के व्यवसायी लाभजनक स्थिति में रहेंगे। आर्थिक रुकावट के दूर होने के लिए भी रास्ते बनते नज़र आएंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज अच्छे समाचार सुनने को मिलेंगे आज बहुत दिनों से सोची हुई कोई ऐसी खरीददारी के लिए रास्ता बन सकता है जो आपकी बेचैनी का बड़ा कारण था।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल