1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार: बन रहे है 3 अशुभ योग, इन 8 राशियों में पड़ेगा बुरा असर

मंगलवार: बन रहे है 3 अशुभ योग, इन 8 राशियों में पड़ेगा बुरा असर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2017 07:26 am IST,  Updated : Aug 29, 2017 07:26 am IST

आज राधाष्टमी होने के साथ-साथ अनुराधा नक्षत्र में व्रज योग, वैधृति के साथ-साथ विष योग बन रहा है। इन अशुभ योग का फल हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
horoscope

मिथुन राशि
आज के दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। ऑफिस में आपके दिए सुझावों को मान्यता मिलेगी, जिसका आपको फायदा जरूर मिलेगा। नए काम-धंधे के बारे में विचार या योजना बनाने के हिसाब के दिन अच्छा है। तरक्की के नये रास्ते नजर आयेंगे।

आज आपकी कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जिनके साथ समय बिताने से वातावरण आनन्दमय हो जायेगा। दाम्पत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा। पिछले कई दिनों से चली आ रही परेशानियां आज सॉल्व हो जायेंगी। अगर आप बच्चों के साथ यात्रा पर जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह उचित समय है। लवमेट आज ऑनलाइन चैटिंग में ज़्यादा व्यस्त रहेंगे।

कर्क राशि
आज किसी काम की नई बुनियाद रखने के लिये दिन अनुकूल है। नये उपक्रमों की शुरुआत करने से लाभ जरूर होगा। किसी जरूरी काम में मित्रों का समर्थन ना मिलने से मन में निराशा आ सकती है। चिंतित ना हों, कुछ समय बाद मित्रों का सहयोग और समर्थन दोनों मिलेगा।

आज आप तात्कालिक समस्याओं को लेकर भावुक ना हों, बदलाव के बाद स्थितियां बेहतर होंगी। अहम कामों में परिवार के बुज़ुर्गों की सलाह से काम करना अच्छा होगा। विवाहित आज किसी जरूरतमंद को भोजन करायें। रिश्तों में मिठास आयेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल