1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार: बन रहे है 3 अशुभ योग, इन 8 राशियों में पड़ेगा बुरा असर

मंगलवार: बन रहे है 3 अशुभ योग, इन 8 राशियों में पड़ेगा बुरा असर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2017 07:26 am IST,  Updated : Aug 29, 2017 07:26 am IST

आज राधाष्टमी होने के साथ-साथ अनुराधा नक्षत्र में व्रज योग, वैधृति के साथ-साथ विष योग बन रहा है। इन अशुभ योग का फल हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

सिंह राशि
आज का दिन अनुकूल है। भौतिक सुविधाओं को पाने के लिए काफी अच्छा समय है, अपने सामाजिक जीवन का आनंद उठायें, साथ ही ऐसे परिचितों से भी बात करें जिनके सम्पर्क में आप लम्बे समय से नहीं रहे हैं।

आज अपने मन की बात सुनना ही आपके लिये उचित होगा। इस राशि के जो लोग व्यापार से जुड़े हैं। उनके लिये आज का दिन फायदा देने वाला है । उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा । आज दैनिक प्रयोग की चीजें ध्यान से अपने साथ रखें। आज आपको सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार के लिए विटामिन सप्लीमेंट ले सकते हैं।

कन्या राशि
आज का दिन सुनहरे पल लेकर आयेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसे अवसर आज आपको मिलेंगे जिससे आय में बढ़ौतरी होगी। चिकित्सा, शिक्षा और आईटी क्षेत्र के लोगों को आज विशेष लाभ होगा। कामकाज में विस्तार होगा। नये अवसर मिलेंगे।

आज आप किसी पुराने अहसान के प्रति अपना कर्तव्य निभायेंगे। किसी करीबी की मदद करेंगे जिससे रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपको भविष्य में भी लाभ होगा। आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिये जा सकते हैं। परिवार के साथ जाना शुभ रहेगा। आत्मिक संतोष मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल