1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार: बन रहे है 3 अशुभ योग, इन 8 राशियों में पड़ेगा बुरा असर

मंगलवार: बन रहे है 3 अशुभ योग, इन 8 राशियों में पड़ेगा बुरा असर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2017 07:26 am IST,  Updated : Aug 29, 2017 07:26 am IST

आज राधाष्टमी होने के साथ-साथ अनुराधा नक्षत्र में व्रज योग, वैधृति के साथ-साथ विष योग बन रहा है। इन अशुभ योग का फल हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

तुला राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आप हंसी-मजाक के मूड में रहेंगे। लोग भी आपसे खुश रहेंगे।  इस राशि की महिलाओं को आज ऑफिस में तरक्की का अवसर मिलेगा।  नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है।

आपकी अच्छी परफॉरमेंस को देखते हुए अधिकारी आपके ट्रांसफर को रोकने का प्रयास कर सकते हैं। छात्रों का मन आज पढ़ाई से विचलित हो सकता है। बेहतर होगा की किसी एकान्त जगह पर जाकर पढ़ाई करें। लाल कपड़े में दो मुट्ठी मसूर की दाल बांधकर जरूरतमंद को दान करें।

वृश्चिक राशि
आज आपका मन कामकाज में लगा रहेगा। एकाग्रता भी बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सक्रियता लाने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से और भी बेहतर बनेगी। नये बिजनेस में निवेश करना लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक है।  इस राशि के छात्रों के लिये आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

कम मेहनत के बावजूद मन मुताबिक कामयाबी मिलेगी। जो लोग अविवाहित है उन्हें आज विवाह का सुयोग्य प्रस्ताव मिलेगा। घर में खुशी का माहौल बन जायेगा। आज आप भगवान श्रीगणेश को प्रसाद में लड्डू चढ़ाएं। मन की बात कहें। जल्द ही आपके काम बनेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल