1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार: बन रहे है 3 अशुभ योग, इन 8 राशियों में पड़ेगा बुरा असर

मंगलवार: बन रहे है 3 अशुभ योग, इन 8 राशियों में पड़ेगा बुरा असर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2017 07:26 am IST,  Updated : Aug 29, 2017 07:26 am IST

आज राधाष्टमी होने के साथ-साथ अनुराधा नक्षत्र में व्रज योग, वैधृति के साथ-साथ विष योग बन रहा है। इन अशुभ योग का फल हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कुंभ राशि
आपके पहले किये गये कामों का आज से फायदा मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति को लेकर चल रहा तनाव खत्म होगा...करियर में आ रही रूकावटें भी दूर हो जाएंगी। जीवन में अच्छे बदलाव होते नज़र आएंगे। आप अपने विचार सकारात्मक रखे। धैर्य से आगे बढ़ें।

विवाहित आज किसी पारिवारिक आयोजन में व्यस्त रहेंगे। घर आये मेहमानों की सेवा में जुटना पड़ सकता है। कोई नया काम शुरू करने से पहले जीवनसाथी की राय जरूर लें। सहयोग लेने से काम में आसानी आएगी। लाभ होगा।

मीन राशि
आज समय पर सारे काम पूरे करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। अपने कामों का प्राथमिकता के आधार पर एंजेडा बनाकर करें। आप रचनात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। आपके काम आसानी से होते चले जाएंगे। आज आप दूसरों के मामले में राय देने से बचें। विशेषकर पड़ोसियों के साथ तालमेल बनाकर चलें।

बिज़नेसमैन विदेशी संपर्कों का व्यापार में फायदा लेंगे। संपर्क का दायरा और बढ़ाने पर ध्यान देंगे। भविष्य में भी इसका बड़ा लाभ मिलेगा। लवमेट की आज की मुलाकात अच्छी रहेगी। उस जगह पर आज जायेंगे, जहां पहली बार मुलाकात हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल