1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 3 मई: अश्लेषा नक्षत्र, इन राशियों का हो सकता है नौकरी में प्रमोशन

3 मई: अश्लेषा नक्षत्र, इन राशियों का हो सकता है नौकरी में प्रमोशन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 03, 2017 08:01 am IST,  Updated : May 03, 2017 08:05 am IST

कर्क राशि का चंद्रमा वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। जिसके कारण यात्रा, बीमा, टैक्स, निवेश, लेन-देन और कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण मामले निपटाने के लिए दिन खास रहेगा। इन राशियों को मिलेग लाभ।

WEDNESDAY- India TV Hindi
WEDNESDAY

धर्म डेस्क: आज बुधाष्टमी है। आज अष्टमी तिथि के साथ बुधवार और आश्लेषा नक्षत्र है। आज का दिन स्टेशनरी खरीदने के लिए उत्तम है। कम्प्यूटर और कम्प्यूटर के पार्ट्स खरीदने के लिये भी आज का दिन उत्तम है।(एक क्लिक में जानिए मई माह में क्या है खास)

आज बगलामुखी जयंती भी है। बगलामुखी का एक नाम पीताम्बरा भी है। दस महाविद्याओं में बगलामुखी का स्थान महत्वपूर्ण है। बगलामुखी का उपयोग शत्रुओं के नाश के लिए किया जाता है।(...तो इस कारण कैकेयी ने मांगा था राम के लिए वनवास)

आज के दिन इस मंत्र का जाप करने से हर परेशानी से निजात मिल जाती है- ऊं ह्लीं बगलामुखीं सर्व दुष्टानां वाचं, मुखं, पदं स्तम्भय, जिह्वां कीलय हुं स्वाहा' - अर्थात् हे माता मेरे शत्रुओं का वाणी, मुख और पैर का स्तम्भन कर दो, इनका चाल रोक दो, जबान में कील ठोंक दो और बुद्धि का विनाश कर दो।(जानें सपने में मंदिर सहित ये धार्मिक स्थल दिखने का क्या है मतलब)

बगलामुखी देवी के प्रयोग को ही ब्रहमास्त्र विद्या का प्रयोग भी कहते हैं। यह प्रयोग बेहद सावधानी और पवित्रता के साथ करना चाहिए। आज सिन्धी भाई दादा चेलाराम का जन्मदिन मनायेंगे।

कर्क राशि का चंद्रमा वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। जिसके कारण यात्रा, बीमा, टैक्स, निवेश, लेन-देन और कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण मामले निपटाने के लिए दिन खास रहेगा। इसके साथ ही आज अश्लेषा नक्षत्र है। जोकि कुछ राशियों के लिए काफी फायदेमंद है।

राशि के लोग विशेष काम कर सकते हैं, किसे आज लापरवाही नहीं करनी चाहिए, किन राशि वालों के लिए आज का दिन काफी रोमांटिक है और वो अपने लव मेट के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं और किस राशि के लोग जो बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े हैं उनका फायदा होगा या नहीं यह सब जानने के लिए सुनिए इंडिया टीवी का खास प्रोग्राम भविष्यवाणी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल