1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. माह का आखिर दिन, इन राशियों के लिए होगा खास

माह का आखिर दिन, इन राशियों के लिए होगा खास

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 31, 2017 07:20 am IST,  Updated : Jul 31, 2017 01:46 pm IST

सोमवार होने के साथ-साथ आज तुला राशि के चंद्रमा पर मंगल की नजर रहेगी। जिसके कारण आज का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा साबित होगा। इन राशियों को धन लाभ, प्रापर्टी आदि में लाभ मिलेगा। जो चीज इस राशि के लोग सोचेगे वह काम पूरा होगा।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

तुला राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके अंदर नई उर्जा का संचार होगा। आज आप अपनी बुद्धि और कौशल से बड़ी से बड़ी समस्या का हल निकाल लेंगे। आज आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे।

इस राशि के जो लोग अविवाहित है उन्हें आज विवाह से संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी शादी की डेट भी फिक्स हो सकती है। विवाहित आज जीवनसाथी को सुर्ख गुलाबों का गुलदस्ता प्यार से भेंट करें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी।

आज किसी पड़ोसी का व्यवहार आपको आहत कर सकता है । आप उसकी बात को नज़रअंदाज़ करने की कोशिश करें। समय के साथ व्यवहार बदल जाएगा। आज आप समय का सही सदुपयोग करें। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिये ठीक रहने वाला है। आज कोई व्यक्ति आपके करियर को नई दिशा देने में मददगार साबित होगा। माता-पिता के आर्शीवाद का फल आज आपको मिलता नज़र आएगा। आज आपके अच्छे काम के लिये सम्मान मिलेगा। ऑफिस में आपके काम का प्रभाव बना रहेगा। आपको सभी का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा।

आज नये कामकाज में जीवनसाथी की सलाह से आगे बढ़ें। आपको फायदा होगा। दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बन जाएगा । आज आप अपने हालात के उजले पक्ष की ओर देखें और आप पाएंगे कि भाग्य बदल रहा है। घर में सफेद फूल रखने से घर में खुशियां बनी रहेंगी । आज किसी भी काम में अतिरेक या उत्साह से बचें। आपका स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल