1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. माह का आखिर दिन, इन राशियों के लिए होगा खास

माह का आखिर दिन, इन राशियों के लिए होगा खास

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 31, 2017 07:20 am IST,  Updated : Jul 31, 2017 01:46 pm IST

सोमवार होने के साथ-साथ आज तुला राशि के चंद्रमा पर मंगल की नजर रहेगी। जिसके कारण आज का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा साबित होगा। इन राशियों को धन लाभ, प्रापर्टी आदि में लाभ मिलेगा। जो चीज इस राशि के लोग सोचेगे वह काम पूरा होगा।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

मिथुन राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार में धनलाभ का योग बन रहा है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपके कामों को असफल करने के शत्रु पक्ष के प्रयास असफल रहेंगे। आप आसानी से अपने काम पूरे कर लेंगे। इस राशि के लोग आज किसी नये बिजनेस में निवेश करेंगे तो लाभ अवश्य होगा।

आज परिवार में किसी से चल रहा मन-मुटाव खत्म हो जायेगा । आज आप दूसरों से बात करते वक्त संतुलित विचार रखें। किसी के बारे में चर्चा करना आपको हानि पहुंचा सकता है। संतान पक्ष की सफलता आज आपकी खुशियों को दोगुना कर देगी।

अगर आज आप बिज़नेस के सिलसिले में कहीं बाहर जा रहे हैं तो अपने दस्तावेज़ अच्छी तरह से चेक कर लें। आज आप अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें। बाहर के खाने-पीने से बचें। ज़रूरत होने पर फलों का प्रयोग करें।

कर्क राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपके सीधेपन का दूसरे फायदा उठा सकते हैं। आज ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। सीनियर्स का दबाव रहेगा । आप शाम को घर पर देर से पहुंच सकते हैं। आप ऑफिस में भले काम कम कर पाएं लेकिन गुणवत्ता बनाये रखें।

आज आप किसी रिश्तेदार के घर से डिनर के निमंत्रण जा सकते हैं। आज शाम आप स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठा सकते हैं। आज आपको मन में आए नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। आपका बुरे विचारों पर ध्यान ना देना ही अच्छा रहेगा। मौसम के खराब प्रभावों से बचने के लिये बारिश में भीगने से बचें। लवमेट आज किसी अच्छी फिल्म को देखने जाएंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल