1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. माह का आखिर दिन, इन राशियों के लिए होगा खास

माह का आखिर दिन, इन राशियों के लिए होगा खास

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 31, 2017 07:20 am IST,  Updated : Jul 31, 2017 01:46 pm IST

सोमवार होने के साथ-साथ आज तुला राशि के चंद्रमा पर मंगल की नजर रहेगी। जिसके कारण आज का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा साबित होगा। इन राशियों को धन लाभ, प्रापर्टी आदि में लाभ मिलेगा। जो चीज इस राशि के लोग सोचेगे वह काम पूरा होगा।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

धनु राशि
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप जो भी करेंगे, उसमें नयापन दिखाई देगा । आज लोग आपको विश्वास भरी निगाहों से देखेंगे। आपके निरंतर किये जा रहे कामों की प्रशंसा करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी एक नई छवि का विकास होगा।

आज कोई महत्वपूर्ण सूचना के मिलने से परिवार के सभी सदस्यों के चेहरे खिल उठेंगे । आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा । इस राशि के टूर एंड ट्रैवलर्स के बिज़नेस से जुड़े लोगों को आज नए कॉन्ट्रैक्स से भविष्य में बड़ा लाभ होगा। विदेशी एंजेसियों और कंपनिया आपके बिज़नेस नेटवर्क से जुड़ेंगी।

आज किसी काम में मुश्किल आने पर अनुभवी जानकारों की सलाह लें। आज दोस्तों के साथ व्यवहार में संयम बरतें। किसी दोस्त को आपकी बात का बुरा लग सकता है। किसी नई सफलता से आज छात्रों का मन उत्साह से भर जाएगा। आज पढ़ने में उनका मन लगेगा। होमवर्क जल्दी से पूरा हो जाएगा । लवमेट आज मंदिर के बाहर जरूरतमंदों को विनम्रता से ग्लास दान करें । रिश्तों में मधुरता आयेगी ।

मकर राशि
आज आपका दिन आपके लिये सुनहरे पल लेकर आयेगा। बिज़नेस में नए सौदे होंगे। रूका हुआ धन अचानक मिलने के योग बनेंगे। आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। मेडिकल प्रोफेशन और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन नए अवसर लेकर आएगा। मेडिकल रिप्रेज़ेन्टेटिव्स आज अपने टारगेट को एचिव कर राहत महसूस करेंगे।

नौकरीपेशा लोगों का आज ऑफिस में दिन चुनौती भरा हो सकता है। काम का दबाव बढ़ने के साथ ही ग़लतियां हो सकती है। आपको काम की गुणवत्ता को बनाये रखना होगा। टीमवर्क के साथ काम आसानी से पूरा हो जायेगा। आज शाम का वक्त बच्चों के साथ गुज़ारना बेहतर रहेगा। आपका तनाव दूर होगा।

इस राशि की महिलायें आज किसी फंक्शन में अपने गहनों और सामान का ख़ास खयाल रखें। साथ जा रही सहेली या जीवनसाथी को भी अलर्ट करना अच्छा होगा। आज आपको किसी पुराने रोग से राहत मिल सकती है। आज आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। आपके काम में आ रही रूकावटें दूर होंगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल