1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. माह का आखिर दिन, इन राशियों के लिए होगा खास

माह का आखिर दिन, इन राशियों के लिए होगा खास

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 31, 2017 07:20 am IST,  Updated : Jul 31, 2017 01:46 pm IST

सोमवार होने के साथ-साथ आज तुला राशि के चंद्रमा पर मंगल की नजर रहेगी। जिसके कारण आज का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा साबित होगा। इन राशियों को धन लाभ, प्रापर्टी आदि में लाभ मिलेगा। जो चीज इस राशि के लोग सोचेगे वह काम पूरा होगा।

horoscope- India TV Hindi
horoscope Image Source : PTI

धर्म डेस्क: आज जुलाई माह का आखिरी दिन है। सोमवार होने के साथ-साथ आज तुला राशि के चंद्रमा पर मंगल की नजर रहेगी। जिसके कारण आज का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा साबित होगा। इन राशियों को धन लाभ, प्रापर्टी आदि में लाभ मिलेगा। जो चीज इस राशि के लोग सोचेगे वह काम पूरा होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन। (बिजनेस में हो रहा है लगातार घाटा, तो अपनाएं ये वास्तु उपाय)

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज रचनात्मक ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। आप कुछ नया करने पर ध्यान लगाएं। आप अपने नये काम में किसी करीबी जानकार की मदद ले सकते हैं, आपको फायदा जरूर होगा। आप जिस काम को काफी दिनों से टाल रहे हैं, उस अधूरे काम को आज पूरा करने के लिये भी दिन ठीक है। (तीन मुखी रुद्राक्ष दिलाता है कई बीमारियों से निजात, जानिए और फायदे)

इस राशि के छात्र आज जिस भी काम को पूरे मन से करेंगे, सफलता ज़रूर मिलेगी। विवाहित आज पार्टनर की उपलब्धियों से बेहद खुश होंगे। पार्टनर की वजह से समाज और रिश्तेदारों में उनका भी मान बढ़ेगा। पार्टनर की उपल्बधियों को सेलिब्रेट करने के लिये आज आप घर में पार्टी का आयोजन कर सकते हैं (इस बार रक्षाबंधन में ग्रहण का काला साया, इस मुहूर्त में ही बांधे भाई को राखी)

ऑफिस में आज आपके काम से बॉस खुश रहेंगे। आपकी काबलियत और ईमानदारी को देखते हुए कोई नया काम या जवाबदारी दी जा सकती है। लवमेट के लिये आज का दिन काफी अच्छा है। आप अपने साथी को कोई मोबाइल एसेसरी या हेडफोन जैसी चीज़  गिफ्ट कर सकते हैं। आज हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएं। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।

वृष राशि
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। ऑफिस में काम का दबाव ज़्यादा रहेगा। दबाव और काम के बोझ के बावजूद आप समय पर अपना काम संभाल पाएंगे। आज ऑफिस में आपके किसी साथी के अचानक छुट्टी पर चले जाने का प्रभाव भी आप पर पड़ सकता है।

आज कारोबार में स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप बेहतर मुनाफ़ा ले पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले बेहतर होगी। इस राशि के नेता आज सामाजिक कार्यों में बड़ा योगदान देंगे। इससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी। राजकीय सहयोग से काम आसान होंगे। छात्र पढ़ाई से विचलित हो सकते हैं।

आज उनका मन मोबाइल और मनोरंजन में ज़्यादा लगा रहेगा। अगर टर्म एक्ज़ाम्स की तैयारी सही नहीं हुई तो मुश्किल बढ़ सकती है। आज आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी को आकर्षित करेगा। लवमेट के साथ आज आपके संबंध मधुर रहेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल