1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. पंचांग 7 मई 2018: बिजनेस सहित इन कामों के लिए आज नहीं है कोई शुभ मुहूर्त, जानिए क्या है आज का राहुकाल

पंचांग 7 मई 2018: बिजनेस सहित इन कामों के लिए आज नहीं है कोई शुभ मुहूर्त, जानिए क्या है आज का राहुकाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 07, 2018 06:17 am IST,  Updated : May 07, 2018 06:53 am IST

पंचांग 7 मई 2018: सोमवार और श्रवण नक्षत्र के इस संयोग में भगवान शिव की उपासना बड़ी ही फलदायी बतायी गयी है। क्योंकि चन्द्रमा स्वयं देवाधिदेव भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान हैं। अतः भगवान शिव की उपासना से चन्द्रदेव के दोषों से भी मुक्ति पायी जा सकती है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से क्या कहता है आज का पंचांग।

Panchang 7 may 2018- India TV Hindi
Panchang 7 may 2018

पंचांग 7 मई 2018: आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है। साथ ही आज श्रवण नक्षत्र है, जो कि आज पूरा दिन, पूरी रात और कल सुबह 07:38 तक रहेगा। सोमवार के साथ श्रवण नक्षत्र का यह संयोग बड़ा ही विशेष है। सोम, यानी चन्द्रमा का दिन और श्रवण नक्षत्र का स्वामी भी चन्द्रमा है। इसके साथ ही सोमवार और श्रवण नक्षत्र के इस संयोग में भगवान शिव की उपासना बड़ी ही फलदायी बतायी गयी है। क्योंकि चन्द्रमा स्वयं देवाधिदेव भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान हैं। अतः भगवान शिव की उपासना से चन्द्रदेव के दोषों से भी मुक्ति पायी जा सकती है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से क्या कहता है आज का पंचांग।

सर्वार्थ सिद्धि योग: शाम 04:22 से अगली सुबह 05:21 तक रहेगा ।

राहुकाल

दिल्ली: सुबह 07:17 से 08:57 तक
मुंबई: सुबह 07:45 से 09:22 तक
चंडीगढ़: सुबह 07:15 से 08:57 तक
लखनऊ: सुबह 07:04 से 08:44 तक
भोपाल: सुबह 07:22 से 09:00 तक
कोलकाता: सुबह 06:39 से 08:17 तक
अहमदाबाद: सुबह 07:41 से 09:19 तक

शुभ मुहूर्त

  • अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते है तो उसके लिये आज अच्छा मुहूर्त शुरू हो चुका है। ये मुहूर्त सुबह 05:36 पर शुरू हुआ था और 08:01 तक रहेगा। साथ ही सुबह 10:16 से शाम 05:10 तक ये मुहूर्त रहेगा।
  • अगर आप घर बनाना चाहते हैं तो उसके लिये आज कोई अच्छा मुहूर्त नहीं है। अब ये मुहूर्त आने वाले जुलाई में महीने की 18 तारीख को सुबह 05:35 से 08:19 तक रहेगा।
  • आज नया बिजनेस शुरू करने के लिये कोई अच्छा मुहूर्त नहीं है। अब ये मुहूर्त आने वाली 11 तारीख को सुबह 05:33 से दोपहर 12:21 तक रहेगा ।
  • अगर आप कोई कंस्ट्रक्शन शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिये आज कोई अच्छा मुहूर्त नहीं है। अब ये मुहूर्त आने वाली 10 तारीख को सुबह 05:34 से 10:04 तक रहेगा।
  • किसी इंड्रस्ट्रीयल इन्स्टीटयूशन में लेन देन करने के लिये आज अच्छा मुहूर्त.... सुबह 10:16 से शाम 05:10 तक रहेगा।
  • आज सीजेरियन ऑपरेशन कराने के लिये अच्छा मुहूर्त सुबह 10:16 से शाम 05:10 तक और शाम 07:29 से रात 01:34 तक रहेगा।
  • अगर आप कोई वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो उसके लिये आज अच्छा मुहूर्त शुरू हो चुका है ये मुहूर्त सुबह 05:36 पर शुरू हुआ था और रात 09:48 तक रहेगा।
  • आज कोर्ट-कचहरी के अंदर किसी मामले में दरख्वास्त देने के लिये अच्छा मुहूर्त सुबह 10:16 से शाम 05:10 तक रहेगा।
  • अगर आप कोई जॉब ज्वॉइन करना चाहते हैं तो उसके लिये आज कोई अच्छा मुहूर्त नहीं है। अब ये मुहूर्त आने वाली 16 तारीख को दोपहर 02:28 से शाम 04:35 तक और शाम 06:54 से रात 09:13 तक रहेगा।
  • अगर आज कोई मेडिकल ट्रिटमेन्ट शुरू कराना चाहते हैं तो उसके लिये आज अच्छा मुहूर्त सुबह 10:16 से शाम 05:10 तक रहेगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल