1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. एक चुटकी नमक से करें ये काम और पाएं हमेशा के लिए तंगी से छुटकारा

एक चुटकी नमक से करें ये काम और पाएं हमेशा के लिए तंगी से छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 30, 2018 07:10 pm IST,  Updated : Apr 30, 2018 07:10 pm IST

वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक का संबंध पूरे घर की सुख-समृद्धि से जुड़ा हुआ है। चुटकी भर नमक से आपकी बहुत-सी समस्याओं का हल आसानी से निकल सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसे करें नमक का इस्तेमाल...

Salt- India TV Hindi
Salt

धर्म डेस्क: नमक किसी के भी रसोईघर में सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखता है, लेकिन ये नमक सिर्फ खाने में ही काम नहीं आता। इसके और भी कई फायदे हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक का संबंध पूरे घर की सुख-समृद्धि से जुड़ा हुआ है। चुटकी भर नमक से आपकी बहुत-सी समस्याओं का हल आसानी से निकल सकता है। अपने घर से नकारात्मकता को हटाने और दरिद्रता दूर करने के लिये प्रतिदिन पोंछा लगाते समय पानी में थोड़ा-सा साबुत खड़ा नमक, यानि समुद्री नमक मिला लें और उस पानी से घर में पोंछा लगाएं।

इस वास्तु उपाय को अपनाने से आपके घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होगी और घर के माहौल में शांति बनी रहेगी।

अगर आपको ऐसा महसूस होता है कि आपके घर में कभी तो पैसों की आवक इतनी ज्यादा हो जाती है कि आप उसका ठीक ढंग से मैनेजमेंट भी नहीं कर पाते या कभी ऐसा होता है कि पैसे आते ही आपसे किसी न किसी काम में खर्च हो जाते हैं और आपके पास पैसों की कमी बनी रहती है, तो ऐसे में घर में पैसों का प्रवाह सामान्य रूप से बनाये रखने के लिये एक कांच का गिलास लेकर, उसमें पानी भरकर मोटा नमक मिलाएं और घर के नैऋत्य कोण, यानि दक्षिण-पश्चिम कोने में रख दें। साथ ही उस गिलास के पीछे की तरफ एक लाल रंग का बल्ब लगा दें, ताकि जब भी बल्ब जले तो कांच के गिलास पर सीधे उसकी रोशनी पड़े और जब भी उस गिलास में पानी सूख जाये तो गिलास को साफ करके उसमें दोबारा नमक मिला पानी भर दें। इससे आपके घर में पैसों का प्रवाह सामान्य रूप से बना रहेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल