1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: सेंधा नमक से करें ये खास उपाय और पाएं हमेशा के लिए हर बीमारी से निजात

Vastu Tips: सेंधा नमक से करें ये खास उपाय और पाएं हमेशा के लिए हर बीमारी से निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 04, 2018 01:44 pm IST,  Updated : May 04, 2018 01:45 pm IST

वास्तु के अनुसार इससे एक खास उपाय कर आप हर तरह की बीमारियों से निजात पा सकते है। इसका इस्तेमाल कर आसानी से आप घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकाल सकते है। जानिए सेंधा नमक से कौन सा इस्तेमाल कर बीमारियों से निजात पा सकते है।

rock salth vastu tips- India TV Hindi
Rock salt

धर्म डेस्क: आमतौर पर सेंधा नमक का इस्तेमाल व्रत के समय किया जाता है। माना जाता है कि यह नमक व्रत के समय खाने से आपका व्रत टूटता नहीं है। लेकिन इसके और भी इस्तेमाल है। जी हां वास्तु के अनुसार इससे एक खास उपाय कर आप हर तरह की बीमारियों से निजात पा सकते है। इसका इस्तेमाल कर आसानी से आप घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकाल सकते है। जानिए सेंधा नमक से कौन सा इस्तेमाल कर बीमारियों से निजात पा सकते है।

जब घर में कोई भी सदस्य बीमार पड़ता है तो घर का पूरा माहौल अशांत हो जाता है। यदि आपके घर में भी कोई सदस्य बीमार है तो रोगी के सोने के कमरे में सिरहाने पर एक कटोरी में सेंधा नमक के कुछ टुकडे रख दें, परंतु ध्यान दें कि रोगी का सिरहाना पूर्व दिशा की ओर हो।

रोगी के खाने में भी सेंधा नमक या काले नमक का ही इस्तेमाल करना चाहिए जबकि साधारण नमक का उपयोग कम से कम करना चाहिए. ऐसा करने से रोगी की सेहत में जल्द ही सुधार होने लगता है. इस तरह से घर का अशांत माहौल भी शांत होने लगेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल