1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. नमक-लौंग से करें ये आसान सा टोटका, कुछ ही दिनों में बढ़ जाएगा बैंक बैलेंस

नमक-लौंग से करें ये आसान सा टोटका, कुछ ही दिनों में बढ़ जाएगा बैंक बैलेंस

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 02, 2018 11:16 am IST,  Updated : May 02, 2018 11:16 am IST

वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक का इस्तेमाल कर आसानी से आप कई समस्याओं से निजात पा सकते है। जानिए कैसे नमक का यूज कर बन सकते है धनवान।

salt
 - India TV Hindi
salt  

धर्म डेस्क: आमतौर पर नमक का इस्तेमाल खाना का स्वाद बढ़ाने में किया जाता है। अगर आप अपनी खाने में नमक नहीं डालेगे तो आपका खाना बेस्वाद होगा। इसीतरह जिंदगी में भी कुछ समस्याओं हो जाती है। जिसके कारण हमारा जीवन बेकार हो जाता है। हम इसी उलझन में फंसे रहते है कि आखिर कैसे इस समस्या से निजात पाएं। आज के समय में सबसे ज्यादा समस्या है धन की। जी हां पैसा एक ऐसी चीज है। जिसे पाने की हर किसी की लालसा होता है। कोई कड़ी मेहनत करता है फिर भी उन्हें धन की प्राप्ति नहीं होती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक का इस्तेमाल कर आसानी से आप कई समस्याओं से निजात पा सकते है। जानिए कैसे नमक का यूज कर बन सकते है धनवान।

एक कांच के पात्र में या कटोरी में थोड़ा-सा मोटा नमक लें और उस कटोरी में नमक के साथ चार-पांच लौंग भी रख दें। अब आप इस कटोरी को घर के किसी भी एक कोने में रख दें और जब-जब नमक काला पड़ने लगे, तो उसे बदल दें। इस उपाय को करने से आपके घर में धन की आवक शुरू होगी और घर की हर चीज़ में बरकत भी बनी रहेगी। इस तरह कांच की कटोरी में नमक रखने से जहां एक तरफ घर में धन की कमी दूर होगी, तो दूसरी तरफ पूरा घर एक अलग ही सुगंध से महक उठेगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। यदि आपके घर में बाथरूम संबंधी कोई वास्तु दोष है तो एक कटोरी में क्रिस्टल नमक लेकर बाथरूम में ही किसी ऐसी जगह पर रख दें जहां पर किसी का हाथ उस पर न पड़े और कुछ-कुछ दिनों में कटोरी में से नमक को बदलते रहें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल