1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के साथ रवियोग, राशिनुसार करें ये काम तो होगी हर मुराद पूरी

गुरुवार को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के साथ रवियोग, राशिनुसार करें ये काम तो होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 01, 2018 05:19 pm IST,  Updated : Aug 01, 2018 05:19 pm IST

गुरु शनि के मित्रों की श्रेणी में आते हैं। अतः आज के दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, सुकर्मा योग और गुरुवार के दौरान शनिदेव की उपासना करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी, साथ ही आपके सभी काम बनेंगे। तो आज के दिन विभिन्न शुभ फलों की प्राप्ति होती है..

Uttarabhadra nakshatra
Uttarabhadra nakshatra

कुंभ राशि
अगर आपको अपने नये व्यापार में किसी प्रकार की कठिनाईयां आ रही हैं तो उन कठिनाईयों से निजात पाने के लिये आज के दिन आपको सबसे पहले सुबह स्नान आदि से निवृत्त होना चाहिए। उसके बाद आक या मदार के पौधे के पास जाना चाहिए और उसकी विधि- पूर्वक रोली, चावल आदि से पूजा करनी चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके नये व्यापार में जो भी कठिनाईयां आ रही हैं, उनसे आपको जल्द ही निजात मिलेगी।

मीन राशि
अगर आप अपने कार्यों की सफलता को बनाये रखना चाहते हैं तो इसके लिये आज के दिन आपको सुबह उठकर सबसे पहले स्नान आदि से निवृत्त होना चाहिए। उसके बाद नीम के पेड़ के पास जाकर प्रणाम करना चाहिए, साथ ही उसकी जड़ में जल चढ़ाना चाहिए। आज के दिन नीम के पेड़ को प्रणाम करके उसकी जड़ में जल चढ़ाने से आपके कार्यों की सफलता बनी रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल