1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार के दिन लग रहा है उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, करें राशिनुसार शनिदेव संबंधी ये उपाय तो होगा शुभ

बुधवार के दिन लग रहा है उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, करें राशिनुसार शनिदेव संबंधी ये उपाय तो होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 28, 2019 05:01 pm IST,  Updated : May 28, 2019 05:01 pm IST

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं, जो कि न्याय के देवता और कर्मफल दाता हैं। ये व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। अत: आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और प्रीति योग के संयोग में विभिन्न राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति के लिए कौन-से विशेष उपाय करने चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

uttarabhadra nakshatra on 29 may
uttarabhadra nakshatra on 29 may

मिथुन राशि
अगर आप अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करना चाहते हैं, तो आज के दिन शाम के समय आपको काले कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आप अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में कर पायेंगे।  वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय मिथुन राशि वालों के लिये लाभदायक है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

कर्क राशि
अगर आपके जीवन में किसी प्रकार की परेशानी चल रही है, तो उससे छुटकारा पाने के लिए आज के दिन मंदिर में काले तिल दान करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन में चल रही परेशानियों से आपको जल्द ही छुटकारा मिलेगा। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय कर्क राशि वालों के लिये बेहद खास है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल