1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार के दिन लग रहा है उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, करें राशिनुसार शनिदेव संबंधी ये उपाय तो होगा शुभ

बुधवार के दिन लग रहा है उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, करें राशिनुसार शनिदेव संबंधी ये उपाय तो होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 28, 2019 05:01 pm IST,  Updated : May 28, 2019 05:01 pm IST

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं, जो कि न्याय के देवता और कर्मफल दाता हैं। ये व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। अत: आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और प्रीति योग के संयोग में विभिन्न राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति के लिए कौन-से विशेष उपाय करने चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

uttarabhadra nakshatra on 29 may
uttarabhadra nakshatra on 29 may

कुंभ राशि
अगर आप अपने दाम्पत्य जीवन को सुखी और समृद्ध बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको शनिदेव के इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ॐ शं शनैश्चराय नम:। आज के दिन ऐसा करने से आपका दाम्पत्य जीवन सुखी और समृद्ध बना रहेगा। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय कुंभ राशि वालों के लिये लाभदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

मीन राशि
अगर आप अपने जीवन में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको नीम के पेड़ के सामने हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए। साथ ही पेड़ की जड़ में जल चढ़ाना चाहिए। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय मीन राशि वालों के लिये विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल