1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा संयोग, राशिनुसार ये उपाय कर हो जाएं मालामाल

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा संयोग, राशिनुसार ये उपाय कर हो जाएं मालामाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 23, 2018 02:22 pm IST,  Updated : Aug 23, 2018 02:22 pm IST

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी से संबंध रखता है और मां लक्ष्मी हमारे जीवन में सुख- सौभाग्य, समृद्धि, धन-सम्पत्ति आदि से संबंध रखती हैं। जानिए राशिनुसार क्या करें उपाय।

Varalakshmi vrat- India TV Hindi
Varalakshmi vrat

धर्म डेस्क: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। साथ ही आज शुक्रवार का दिन है। सप्ताह में हर दिन का अपना एक अलग महत्व होता है। हर दिन किसी न किसी देवी-देवता से जुड़ा होता है। जैसे सोमवार का दिन भगवान शंकर से, मंगलवार का दिन हनुमान जी से संबंध रखता है, उसी प्रकार शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी से संबंध रखता है और मां लक्ष्मी हमारे जीवन में सुख- सौभाग्य, समृद्धि, धन-सम्पत्ति आदि से संबंध रखती हैं।

अतः इन सबसे संबंधित चीज़ों का लाभ पाने के लिये, जीवन में सुख बनाये रखने के लिये, अपने सौभाग्य में बढ़ोतरी के लिये, अपना स्वास्थ्य अच्छा बनाये रखने के लिये, धन-सम्पदा में बढ़ोतरी के लिये, अपने काम में सफलता सुनिश्चित करने के लिये, बिजनेस में आर्थिक रूप से लाभ पाने के लिये, बच्चों की तरक्की में आ रही बाधा दूर करने के लिये, जीवन में खुशियों का संचार करने के लिये, जीवनसाथी की तरक्की के लिये, अपने आपको एक बेहतर पॉजिशन पर स्टैंड कराने के लिये, अपनी तिजोरियां हमेशा भरी रखने के लिये और परिवार के सदस्यों की सुख-समृद्धि बरकरार रखने के लिये आपको आज के दिन मां लक्ष्मी की उपासना करनी चाहिए और कुछ खास उपाय भी करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसा क्या करें उपाय। (रक्षाबंधन 2018: इस दिन बहन भाई को बांधे राशिनुसार इस रंग की राखी, मिलेगा दुर्भाग्य से मुक्ति )

मेष राशि

अगर आप अपने जीवन में सुख बनाये रखना चाहते हैं तो इसके लिये आज के दिन बाजार से मां लक्ष्मी की कमल के फूल पर बैठी हुई एक तस्वीर लाएं और अपने मन्दिर में स्थापित करें। इसके बाद देवी मां को सबसे पहले पुष्प अर्पित करें। फिर धूप-दीप आदि से उनकी पूजा करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन में सुख बना रहेगा। (24 अगस्त 2018 राशिफल: लव हेल्थ और करियर के लिए खास है कुछ लोगों का दिन)

वृष राशि
अगर आप अपने सौभाग्य में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो इसके लिये आज के दिन एक रुपये का सिक्का लें और उसे अपने मन्दिर में मां लक्ष्मी के आगे रख दें। अब सबसे पहले मां लक्ष्मी की उचित प्रकार से पूजा-अर्चना करें। फिर उस सिक्के की भी उसी प्रकार से पूजा करें और आज पूरे दिन उसे मन्दिर में ही रखा रहने दें। अगले दिन उस सिक्के को उठाकर एक लाल कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें। इस प्रकार ये उपाय करने से आपके सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल