1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: इस पौधे को घर में लगाने से नहीं होगी धन की कमी, वास्तु दोष भी होगा दूर

Vastu Tips: इस पौधे को घर में लगाने से नहीं होगी धन की कमी, वास्तु दोष भी होगा दूर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 11, 2021 04:58 pm IST,  Updated : Sep 11, 2021 05:00 pm IST

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपने घर में शमी का पौधा लगा लिया तो इससे ना केवल वास्तु दोष दूर हो जाएगा बल्कि धन के आगमन के द्वार भी खुल जाएंगे।

Shami Plant- India TV Hindi
Shami Plant Image Source : INSTAGRAM/ BONSAI_CAFE1

वास्तु शास्त्र में कई चीजों का वर्णन किया गया है। जैसे कि घर में किस चीज को रखना चाहिए, किस चीज को नहीं रखना चाहिए, चीजों के रखने की दिशा और रखने का तरीका भी। अगर इन चीजों में थोड़ी सी भी गड़बड़ी हुई तो घर के आसपास का माहौल नकारात्मकता से भर जाता है। जिससे कि वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि अगर घर या फिर दफ्तर का वास्तु खराब हो तो वहां के लोग कभी भी तरक्की नहीं कर पाते। इसी वजह से वास्तु दोष को खत्म करना जरूर हो जाता है। घर के वास्तु दोष को दूर करने और घर में धन की कमी को दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र में एक पौधे को लगाना जरूरी बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपने घर में शमी का पौधा लगा लिया तो इससे ना केवल वास्तु दोष दूर हो जाएगा बल्कि धन के आगमन के द्वार भी खुल जाएंगे। जानिए इस पौधे को लगाने का सही तरीका, दिशा और इस पौधे को घर पर लगाने से और कौन-कौन से फायदे होते हैं।

Vastu Tips: घर में तुलसी का पौधा लगाते समय ध्यान रखें ये बातें, अन्यथा पड़ेगा बुरा असर

Shami Plant
Image Source : INSTAGRAM/ VOICE_OF_PLANTShami Plant

जानिए शमी के पौधे को घर पर लगाने से क्या फायदे होते हैं

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी के पौधे को घर में लगाने से घर में धन टिकता है। 
  • घर में लोगों की सेहत अच्छी बनी रहती है।
  • अगर किसी की शादी में दिक्कतें आ रहीं तो इस पौधे की पूजा करने से बाधाएं दूर हो जाती हैं।
  • अगर कोई व्यक्ति शनि की साढ़े साती या फिर ढैय्या से परेशान हैं तो भी इस पौधे की पूजा करने से उसे फायदा होगा।
  • शमी का पौधा ना केवल शनि दोष को दूर करने में मदद करता है बल्कि इसे घर में लगाने से वास्तु दोष भी खत्म हो जाता है।

शमी के पौधे के ये उपाय हैं असरदार

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी के पौधे के कुछ उपाय भी बताए गए हैं। अगर घर में धन की कमी बनी हुई है तो शनिवार के दिन शमी के पौधे की जड़ में एक सुपारी और सिक्का दबा दें। इसके बाद गंगाजल अर्पित करें और शाम को दीपक जलाएं। मान्यता है कि ये उपाय करने से धन धान्य में बरकत होने लगती है।
  • अगर किसी को सेहत संबंधी गंभीर समस्या है तो वो शनिवार के दिन शमी के पौधे के गमले में पत्थर या फिर धातु का शिवलिंग स्थापित करें। इसके बाद रोजाना शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। शिवलिंग की पूजा करने के बाद महा मृत्युंजय का जाप करें। 

Shami Plant
Image Source : INSTAGRAM/ BEYOND_AJOURNEYWITHINShami Plant 

जानें किस दिन और कैसे लगाएं शमी का पौधा

  • शमी का पौधा शनिवार को ही घर पर लगाएं।
  • शमी के पौधे को गमले में या फिर आप जमीन में घर के मेनगेट के पास लगा सकते हैं।
  • शमी के पौधे को घर के मेनगेट के बायीं तरफ ही लगाएं या फिर गमले को रखें। 
  • इस बात का ध्यान रखें कि पौधे को सूरज की रोशनी जरूर मिलें। ऐसा इसलिए क्योंकि इस पौधे को सनलाइट की ज्यादा जरूरत होती है। 
  • पौधे को साफ जगह पर ही रखें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल