Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज जानिए कि किसी भूमि के पास मौजूद मार्गों का वास्तु शास्त्र में क्या महत्व होता है। साथ ही इससे हमारे जीवन पर क्या कुछ प्रभाव पड़ेगा और इसके अनुसार घर का प्रवेश द्वार आपको किस दिशा में बनाना चाहिए।
Related Stories
अगर किसी भूमि के चारों और मार्ग हो यानि किसी मकान या ज़मीन की उत्तर, दक्षिण, पूर्व व पश्चिम चारों दिशाओं में रास्ता हो तो ऐसी भूमि सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। ऐसी भूमि में आप कहीं भी प्रवेश द्वार बना सकते हैं, इसमें किसी तरह का कोई पशोपेश नहीं है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक ऐसी ज़मीन आवास, व्यापार या बिजनेस करने के लिए उत्तम मानी गई है। वहीं, जिस भूमि के तीन ओर मार्ग हो यानि जिस ज़मीन के उत्तर, पूर्व व पश्चिम दिशा में मार्ग हो व दक्षिण दिशा में कोई मार्ग ना हो, उस भूमि में उत्तर दिशा में प्रवेश द्वार बनाना चाहिए। उत्तर दिशा में प्रवेश द्वार शुभ माना जाता है।
Also Read:
Vastu Tips: पश्चिम दिशा में भूमि का ढलान होता है अशुभ, ज़मीन खरीदते समय इस बात का रखें खास ध्यान
Vastu Tips: पूर्व दिशा में सिर करके सोना होता है फायदेमंद, जाने इन फायदों के बारे में
इतने लाख रूपए बैग के साथ नजर आईं सोनम कपूर, कीमत होश उड़ा देंगे