1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तुशास्त्र के अनुसार कभी भी दूध का उबलकर बाहर नही गिरना चाहए, अशुभ होगा

वास्तुशास्त्र के अनुसार कभी भी दूध का उबलकर बाहर नही गिरना चाहए, अशुभ होगा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 19, 2016 05:55 pm IST,  Updated : Jan 19, 2016 06:16 pm IST

वास्तु सिद्धांत के अनुसार दूध पर चन्द्रमा का आधिपत्य होता है। चन्द्रमा मानव जीवन पर सर्वाधिक प्रभाव डालता है। चन्द्रमा व्यक्ति के मन, पारिवारिक संबंध, पैसे में स्थायित्व, माता, गृहस्थी, सुख और शांति का प्रतीक माना जाता है।

kitchen- India TV Hindi
kitchen

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में बहुत से लोग वास्तु के अनुसार हर काम करते है। यह एक ऐसा विज्ञान है जो जीवन के हर एक पहलू से जुड़ा होता है। घर हो या फिर ऑफिस, पढ़ाई हो या फिर नौकरी के बारें में। वास्तु इन हर चीजों से जुडा हुआ है।

ये भी पढ़े- इन 6 चीजों को कमजोर समझने से हो सकता है आपके लिए हानिकारक

हम सभी चाहते है कि हम अपने जीवन में हमेशा सुश रहे हमें कोई भी कभी भी परेशानी है। तो ऐसे उपाय अपनाने लगते है जिससे कि आपको हर समस्या से निजात मिल जाए। वास्तु शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जिसके द्वारा हम हर समस्या से तुरंत निजात पा लेते है।

आज हम अपनी खबर में रसोई घर के वास्तु के बारें में बताएगे कि वहां पर ऐसे कौन सा काम नहीं करना चाहिए जिससे कि आपको कोई समस्या हो। कहा जाता है कि रसोई एक ऐसी जगह है जहां पर हर रोज अपने परिवार के लिए सेहत वाला भोजन बनाते है।

जिससे कि हमारे परिवार का हर सदस्य सही रहें। इतना ही नहीं वह एक ऐसी जगह है जहां पर वास्तु का भी प्रभाव पड़ता है। वो अच्छा भी हो सकता है और खराब भी।

हिंदू शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि सुबह दूध को देखना शुभ होता है। हिन्दू परिवारों में सुबह-सुबह दूध खरीदना और दूध गर्म करना शुभ माना गया है। यह वास्तु के लिहाज से भी एक अच्छा कार्य है।

वास्तु सिद्धांत के अनुसार दूध पर चन्द्रमा का आधिपत्य होता है। चन्द्रमा मानव जीवन पर सर्वाधिक प्रभाव डालता है। चन्द्रमा व्यक्ति के मन, पारिवारिक संबंध, पैसे में स्थायित्व, माता, गृहस्थी, सुख और शांति का प्रतीक माना जाता है।

अगली स्लाइड में और पढ़े

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल