1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: मूलांक के हिसाब से घर पर रखें ये चीजें, चमक जाएगी आपकी किस्मत

Vastu Tips: मूलांक के हिसाब से घर पर रखें ये चीजें, चमक जाएगी आपकी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 11, 2021 06:27 am IST,  Updated : Feb 11, 2021 06:27 am IST

वास्तु शास्त्र आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए किस अंक वाले जातक को किस दिशा में क्या रखना चाहिए।

Vastu Tips:  मूलांक के हिसाब से घर पर रखें ये चीजें, चमक जाएगी आपकी किस्मत- India TV Hindi
Vastu Tips:  मूलांक के हिसाब से घर पर रखें ये चीजें, चमक जाएगी आपकी किस्मत Image Source : INSTAGRAM/MONEY4MINDSET

वास्तु शास्त्र आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए किस अंक वाले जातक को किस दिशा में क्या रखना चाहिए। एक मूलांक वाले जातकों का ग्रह सूर्य होता है और पूर्व दिशा इनके लिए शुभ मानी जाती है इसलिए एक मूलांक वाले जातकों को घर की पूर्व दिशा में बांसुरी रखनी चाहिए।

2 मूलांक वाले जातकों का ग्रह चन्द्रमा होता है और उत्तर-पश्चिम दिशा इनके लिये शुभ मानी जाती है इसलिए दो मूलांक वाले जातकों को घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में सफेद रंग का कोई अच्छा-सा शो-पीस रखना चाहिए।

3 मूलांक वाले जातकों का ग्रह बृहस्पति होता है और उत्तर-पूर्व दिशा इनके लिये शुभ होती है इसलिए 3 मूलांक वालों को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रुद्राक्ष रखना चाहिए। 

4 मूलांक वाले जातकों का ग्रह राहु है और दक्षिण-पश्चिम दिशा इनके लिये शुभ मानी जाती है इसलिए 4 मूलांक वालों को घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में कांच की कोई वस्तु या शीशा लगाना चाहिए।

जन्म तिथि के हिसाब से ऐसे जानें अपना मूलांक

जन्म की तारीख 2,11, 20, 29 है तो मूलांक 2
जन्म की तारीख 3,12, 21, 30 है तो मूलांक 3
जन्म की तारीख 4,13, 22, 31 है तो मूलांक 4
जन्म की तारीख 5,14, 23  है तो मूलांक 5
जन्म की तारीख 6,15, 24  है तो मूलांक 6
जन्म की तारीख 7,16, 25  है तो मूलांक 7
जन्म की तारीख 8,17, 26  है तो मूलांक 8
जन्म की तारीख 9,18, 27  है तो मूलांक 9

अन्य संबंधति खबरों के लिए करे क्लिक

 

Vastu Tips: बेडरूम में बिल्कुल भी इस तरह न रखें शीशा, घर आएगी निगेटिव एनर्जी

Vastu Tips: घर में बरकत के लिए ऐसे रखें एक कटोरी में नमक, पैसों की भी होगी बढ़त

Vastu Tips: घर-ऑफिस पर कभी न रखें इस तरह के फूल, लाइफ पर पड़ेगा बुरा असर 

Vastu Tips: इस दिशा में सिर करके सोने से होता है फायदा, होते हैं स्वास्थ्य लाभ 

Vastu Tips: पर्स में बिल्कुल भी न रखें ये चीजें, बरकत पर पड़ेगा असर 

Vastu Tips: रोगों से पाना हैं मुक्ति तो ऐसे करें सेंधा नमक का इस्तेमाल, घर पर भी रहेगी शांति 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल