1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: टूटा हुआ आइना घर में लाता है नेगेटिव ऊर्जा

Vastu Tips: टूटा हुआ आइना घर में लाता है नेगेटिव ऊर्जा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 07, 2019 06:33 am IST,  Updated : Dec 07, 2019 11:58 am IST

टूटा हुआ आइना लाता है घर में नकारात्मक ऊर्जा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए इस बारे में।

vastu Tips- India TV Hindi
वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे घर में दरार पड़े या टूटे हुए आइने के बारे में। घर में आइना लगाना वैसे तो शुभ होता है, लेकिन टूटा या खराब आइना अशुभ फल ही देता है । ऐसे आइने को घर में रखने से पॉजिटिव वाइब्रेशन कम होती जाती है और निगेटिव वाइब्रेशन बढ़ती जाती है क्योंकि टूटे हुए आइने पर पड़ने वाली रोशनी नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है, जिसका सीधा असर परिवार के सदस्यों पर पड़ता है।

आइने में किसी भी प्रकार की दरार पड़ने पर या टूटने पर उसे तुरंत घर के बाहर फेंक देना चाहिए । क्योंकि जब कोई आइना अचानक से टूट जाता है तो ये इस बात का भी संकेत माना जाता है कि घर पर आयी कोई बड़ी मुसीबत इस आइने पर टल गई है । अतः उस टूटे हुए आइने को तुरंत बाहर फेंक देना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल