1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: होटल में पूजा घर ईशान कोण में बनवाना होता है शुभ

Vastu Tips: होटल में पूजा घर ईशान कोण में बनवाना होता है शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 11, 2020 07:01 am IST,  Updated : Feb 11, 2020 07:01 am IST

वास्तु शास्त्र के अनुसार होटल हो, घर या फिर कोई ऑफिस, सभी जगह पूजा घर के लिये ईशान कोण का चुनाव करना सबसे अच्छा रहता है।

vastu Tips- India TV Hindi
वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र में कल हमने बात की थी होटल में सीढ़ियों व लिफ्ट की दिशा के बारे में और आज हम बात करेंगे होटल में पूजा घर व कैफिटेरिया की दिशा के बारे में। आप चाहें कहीं भी रहें, कुछ भी करें, लेकिन भगवान को याद जरूर करें। उस ईश्वर को जरूर याद करें जिसकी वजह से ये सारा संसार, ये प्रकृति अस्तित्व में आई है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार होटल हो, घर या फिर कोई ऑफिस, सभी जगह पूजा घर के लिये ईशान कोण का चुनाव करना सबसे अच्छा रहता है। ईशान कोण को देवताओं का स्थान माना जाता है। इस दिशा में मंदिर का निर्माण करवाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। आजकल ओपन कैफिटेरिया या रेस्टोरेंट का चलन काफी बढ़ रहा है। शादी हो या जन्मदिन सबके लिये ओपन स्पेस का ही चुनाव किया जाने लगा है। इस तरह की व्यवस्था के लिये पूर्व या उत्तर दिशा में जगह छोडनी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल