1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: हर तरह का वास्तु दोष दूर कर सकता है कपूर का एक टुकड़ा, ये उपाय हैं असरदार

Vastu Tips: हर तरह का वास्तु दोष दूर कर सकता है कपूर का एक टुकड़ा, ये उपाय हैं असरदार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 05, 2021 10:25 pm IST,  Updated : Jun 05, 2021 10:26 pm IST

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के दोष दूर करने के लिए कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानिए कपूर का एक टुकड़ा आपके घर का वास्तु दोष किस तरह से दूर करता है।

Camphor or Kapur helps to remove Vastu Dosha- India TV Hindi
Camphor or Kapur helps to remove Vastu Dosha Image Source : INDIA TV

हर कोई चाहता है कि उसके घर में चारों तरफ खुशहाली हो। ना कोई गम हो और ना ही दिमाग में किसी तरह की अशांति। लेकिन कई बार घर की बनावट या फिर रख रखाव की वजह से ऐसी चीजें होते हैं जिससे घर की शांति भंग हो जाती है। कई बार ऐसा घर में वास्तु दोष की वजह से होता है। यहां तक कि घर कई तरह की परेशानियों की चपेट में आ जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के दोष दूर करने के लिए कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानिए कपूर का एक टुकड़ा आपके घर का वास्तु दोष किस तरह से दूर करता है। 

Vastu Tips: घर में सौभाग्य लेकर आते हैं ये पौधे, आर्थिक स्थिति में भी हो सकता है सुधार

Camphor or Kapur
Image Source : INSTAGRAM/PUJASAMAN.INCamphor or Kapur 

देसी घी में डुबोकर जलाएं कपूर

कपूर के इस्तेमाल से आप घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। इसके लिए बस आप रोजाना सुबह और शाम कपूर को देसी घी में डुबोकर जलाएं। इसके साथ ही इसे चारों तरफ घर में घुमाएं। ऐसा करने से घर में सुख और शांति बनी रहती है।

Vastu Tips: गलती से भी घर पर ना लगाएं ये पौधे, परिवार को हो सकता है भारी नुकसान

लौंग-कपूर जलाने से घर में होगी बरकत 
अगर आप घर में बरकत लाना चाहते हैं तो लौंग और कपूर इसमें आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए बस आप रात में किचन का सारा काम खत्म होने के बाद साफ जगह पर एक कटोरी में लौंग और कपूर को जलाएं। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों की बरकत होगी और घर का भंडार हमेशा भरा रहेगा।

कपूर का ऐसा इस्तेमाल करने से बाधाएं होंगी दूर
कई लोगों के करियर में बार-बार बाधाएं आने लगती हैं। यहां तक कि बनते काम बिगड़ जाते हैं। वास्तु के अनुसार इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कपूर असरदार है। आप बस कपूर और लौंग को जलाएं और पूरे घर में चारों तरफ घुमाएं। इससे आपको फर्क दिखने लगेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल