1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर के मंदिर में सूखे फूल रखने से आती है नकारात्मक ऊर्जा, रहता है तनाव का माहौल

Vastu Tips: घर के मंदिर में सूखे फूल रखने से आती है नकारात्मक ऊर्जा, रहता है तनाव का माहौल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 29, 2021 06:34 am IST,  Updated : Jul 29, 2021 06:34 am IST

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में सूखे फूल नहीं रखना चाहिए। जानिए क्यों?

vastu tips - India TV Hindi
वास्तु टिप्स Image Source : INSTAGRAM/ BABAJISWEDEN

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे मंदिर में रखे फूलों के बारे में। भगवान को फूल बेहद प्रिय होते हैं। चाहे घर हो या ऑफिस, भगवान को फूल अवश्य चढ़ाएं जाते हैं। सुबह के समय हर कोई भोग के साथ-साथ भगवान के मंदिर में ताजे फूल भी चढ़ाता है, लेकिन यहां कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। कुछ लोग मंदिर में फूल तो चढ़ा देते हैं, लेकिन उन्हें हटाना भूल जाते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार मंदिर में सुबह के समय चढ़ाएं फूलों को शाम होने के बाद मंदिर से हटा लेना चाहिए। क्योंकि शाम तक ये सूख जाते हैं जो देखने में तो खराब लगते ही हैं। साथ ही शाम तक उनकी खुशबू भी चली जाती है और वास्तु की दृष्टि से सूखे या खराब फूल रखना अच्छा नहीं होता। इससे नकारत्मक ऊर्जा आती है और घर में तनाव का माहौल रहता है। सूखे फूलों को देखते ही गुस्सा आने लगता है। इसलिए शाम होते ही मंदिर से फूलों को हटा लें।

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

Vastu Tips: जानिए, किस दिन नहीं चढ़ाना चाहिए तुलसी के पौधे में जल?

Vastu Tips: जानिए, घर की किस दिशा में होना चाहिए तुलसी का पौधा?

Vastu Tips: मनी प्लांट के इन फायदों को जानकर आप भी घर में लगाना चाहेंगे ये पौधा

Vastu Tips: घर में गलती से भी ना रखें सूखे या मुरझाए फूल, नहीं तो हो सकता है ये नुकसान

Vastu Tips: इस दिशा की ओर सिर करके ना सोएं, मानसिक तनाव का करना पड़ सकता है सामना

Vastu Tips: रोगी के सिरहाने ऐसे रखें नमक, स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से मिलेगी मुक्ति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल