वास्तु टिप्स में आज हम आपको बताएंगे कि बेसमेंट बनवाते समय दिशा के अलावा अन्य किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। वैसे तो घर में बेसमेंट बनवाना अशुभ माना जाता है, लेकिन फिर भी यदि बनवा रहें है तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। सबसे पहले तो आप बेसमेंट का निर्माण चाहे किन्हीं कारणों से कर रहे हों लेकिन बेसमेंट को कभी भी निवास के लिए उपयोग में नहीं लाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपके स्वास्थ्य पर विपरित असर पड़ता है। इसके अलावा बेसमेंट की छत 9 से 10 फीट ऊंची बनवानी चाहिए ताकि बेसमेंट पूरी तरह से जमीन के अंदर न हो और उपर की तरफ पूर्व दिशा में खिड़कियां बनवाएं, जिससे रोशनी और हवा का प्रवाह बना रहे।
Related Stories
इसके अलावा बेसमेंट के अंदर गुलाबी या हरा रंग करवाना अच्छा रहता है, जबकि काला और लाल रंग कतई भी नहीं करवाना चाहिए।