आजकल के समय में अधिकतर सभी के पास कोई न कोई वाहन जरूर है। ऐसे में उसे खड़ा करने के लिये एक सही दिशा का चुनाव करना बेहद जरूरी है। वास्तु शास्त्र में हर चीज़ के लिये एक दिशा तय है। ऐसे ही घर में वाहन की पार्किंग के लिये भी वास्तु शास्त्र में दिशा बतायी गई है। अगर आप घर में अपने वाहन के लिये कोई गैराज बनाना चाहते हैं तो उसके लिये दक्षिण-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा का चुनाव करना चाहिए। ये दोनों ही दिशा अच्छी हैं, लेकिन इनमें से उत्तर-पश्चिम, यानी वायव्य कोण सबसे अच्छा है।
Related Stories
सपने में दिखें ये चीजें तो समझ लें कि जल्द ही आपको होने वाला धन लाभ
यहां एक बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि गैराज की उत्तर और पूर्व दिशा में वजन कम होना चाहिए। इसलिए वहां पर कोई भी वाहन पार्क करते समय ध्यान दें कि वाहन का मुख उत्तर या पूर्व की तरफ होना चाहिए।