1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: कैसे जलाएं होलिकादहन के समय होली की अग्नि? मिलेगा बिजनेस में मुनाफा

Vastu Tips: कैसे जलाएं होलिकादहन के समय होली की अग्नि? मिलेगा बिजनेस में मुनाफा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 28, 2021 07:09 am IST,  Updated : Mar 28, 2021 07:09 am IST

धन लाभ के लिये, बिजनेस में मुनाफा कमाने के लिये आज तक आपने कई तरह के उपाय किए होंगे, लेकिन आपके बिजनेस की बढ़ोतरी के लिये किस प्रकार होली की अग्नि भी फायदेमंद हो सकती है? आज जानिए।

holikadahan, holi- India TV Hindi
कैसे होलिकादहन के समय जलाएं होली की अग्नी? Image Source : INSTAGRAM/DRZ_PAVAN_KHATRI

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए होली की अग्नि के बारे में। धन लाभ के लिये, बिजनेस में मुनाफा कमाने के लिये आज तक आपने कई तरह के उपाय किए होंगे, लेकिन आपके बिजनेस की बढ़ोतरी के लिये किस प्रकार होली की अग्नि भी फायदेमंद हो सकती है, आज हम इसकी चर्चा करेंगे । वास्तु शास्त्र के अनुसार तीन गेहूं की बाली और छः अलसी की बाली लेकर शाम को होलिकादहन के समय होली की अग्नि में जला लें, लेकिन उन्हें पूरा न जलने दें, बीच में ही अधकची बालियों को अग्नि में में से निकाल लें । अब इन आधी जली हुई बालियों को एक लाल रंग के कपड़े में लपेटकर अपनी दुकान या ऑफिस के एक कोने में रख दें अथवा मुख्य द्वार के पास लटका दें । इससे आपके बिजनेस की दिन-दुगनी, रात-चौगनी तरक्की होगी।

वहीं अगर आपके घर-परिवार में बहुत दिनों से पैसों से संबंधित कोई परेशानी चल रही है, तो पत्तियों सहित एक गन्ना लें और उसे होली की अग्नि में डाल दें । जब गन्ने की सारी पत्तियां जल जायें तो गन्ने को बाहर निकाल लें और ध्यान रहे कि गन्ना न जले । अब इस बचे हुए गन्ने को अपने घर या दुकान के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से में खड़ा करके रख दें। आपको धन लाभ जरूर होगा ।

अन्य संबंधित खबरों के लिए क्लिक करें

  1. Vastu Tips: फर्श पर ज्यादा गहरे या चटकीले प्रिंट वाले कार्पेट का न करें इस्तेमाल, घर में बढ़ जाती है निगेटिव एनर
  2. Vastu Tips: घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें इस तरह के मिट्टी से बनीं चीजें, होगा शुभ
  3. Vastu Tips: मिट्टी से बनीं चीजें उत्तर-पूर्व दिशा में रखें, हर परेशानी से मिलेगा छुटकारा
  4. Vastu Tips: गमला सहित मिट्टी से बनीं चीजें इस दिशा में रखना माना जाता है अच्छा
  5. Vastu Tips: मिट्टी के घड़े या मटके के लिए ये दिशा है सबसे बेस्ट, होगी धन संबंधी हर समस्या दूर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल