1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: मोबाइल फोन की कर्कश कॉलबैल घर में बढ़ाती है नकारात्मक ऊर्जा

Vastu Tips: मोबाइल फोन की कर्कश कॉलबैल घर में बढ़ाती है नकारात्मक ऊर्जा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 03, 2019 06:33 am IST,  Updated : Dec 03, 2019 06:33 am IST

जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से मोबाइल फोन की कर्कश कॉलबैल घर में किस तरह बढ़ाती है नकारात्मक ऊर्जा।

vastu Tips- India TV Hindi
वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे घर में आवाज़ों के बारे में। घर में मोबाईल फोन, डोर बैल, घड़ी और अन्य आवाज उत्पन्न करने वाली चीज़ें होती हैं। इन आवाज़ों का घर के वातावरण पर बहुत गहरा असर होता है। जैसी ध्वनि होती है माहौल भी वैसा ही हो जाता है इसलिए घर की हर एक चीज़ की ध्वनि, यानी आवाज का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

कुछ लोग अपनी सुविधा के लिए अपने मोबाईल फोन में बहुत ही कर्कश कॉलबेल लगा लेते हैं जिससे उन्हें तो सुविधा होती है, लेकिन घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। इससे घर के सदस्यों के विचारों में टकराव होने लगता है और कभी-कभी तो बात झगड़े तक आ पहुंचती है इसलिए हमेशा अपने मोबाईल में ऐसी ध्वनि लगाएं जो दूसरों को भी सुनने में अच्छी लगे। साथ ही अलार्म क्लॉक या डोर बैल खरीदते समय भी उसकी ध्वनि का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल