1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: नल से पानी टपक रहा है तो तुरंत बनवाएं, होता है वास्तु दोष

Vastu Tips: नल से पानी टपक रहा है तो तुरंत बनवाएं, होता है वास्तु दोष

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 23, 2020 08:09 am IST,  Updated : Dec 23, 2020 08:11 am IST

 घर का टपकता नल फिजूलखर्ची का सूचक है और खासकर कि अगर घर की रसोई का नल टपकता है तो ये और भी खराब है।

vastu tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : PIXABAY

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे टपकते नल के वास्तु दोष के बारे में, वास्तु के अनुसार अगर घर के किसी भी हिस्से में नल टपकता है तो ये अच्छा नहीं माना जाता है। घर का टपकता नल फिजूलखर्ची का सूचक है और खासकर कि अगर घर की रसोई का नल टपकता है तो ये और भी खराब है। क्योंकि रसोई में अग्नि का निवास होता है और जहां आग और पानी एक साथ हो वहां परेशानियां शुरू हो जाती है। 

इससे घर का कोई सदस्य बीमार हो सकता है, व्यापार में नुकसान या किसी टूट-फूट में पैसा जा सकता है साथ ही पानी के फिजूल बहने से वरुण देव का दोष भी लगता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। 

अतः इस तरह की परेशानियों से बचने के लिए, घर में टपकते नल को जल्द से जल्द ठीक करा लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल