1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें बांस का पौधा, आएगी सुख-समृद्धि

Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें बांस का पौधा, आएगी सुख-समृद्धि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 06, 2021 06:49 am IST,  Updated : Jun 06, 2021 06:51 am IST

वास्तु शास्त्र के अनुसार जीवन में सकारात्मकता और सुख-समृद्धि लाने के लिए बांस के पौधों को कारगर उपाय माना गया है।

बांस का पौधा - India TV Hindi
बांस का पौधा  Image Source : INSTAGRAM/ELJARDINDEMISUEGRA

वास्तु शास्त्र के अनुसार बांस का पौधा घर में सकारात्मकता लाने और भाग्य को चमकाने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में बांस का पौधा रखने से कार्यों में सफलता मिलती है और धन, यश में वृद्धि होती है। हालांकि वास्तु के अनुसार बांस का पौधा उचित दिशा और स्थान पर ही लगाया जाना चाहिए। आइए जानें वास्तु के अनुसार बांस के पौधे किस तरह हमारे लिए बेहतर होते हैं और इन्‍हें किस दिशा में रखा जाना चाहिए। 

विष के घड़े के समान है ऐसे लोग, एक बार भी पड़ गया पाला तो जिंदगी हो जाएगी बर्बाद

सकारात्मक ऊर्जा लाता है

बांस का पौधा सकारात्मक ऊर्जा लाता है। ऐसे में इसे आप घर या कार्यस्थल पर भी रख सकते हैं। माना जाता है कि बांस का पौधा परिवार के बैठने के स्‍थान पर लगाया जाना चाहिए. इससे परिवार के सदस्यों में आपस में संबंध बेहतर रहते हैं। 

bamboo plant
Image Source : INSTAGRAM/#BAMBOO PLANTबांस का पौधा 

स्वास्थ्य बेहतर रहता है

भाग्यशाली माने जाने वाले बांस को घर या दफ्तर में रखने से समृद्धि आती है और स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। साथ ही यह पौधा सकारात्मक ऊर्जा लाता है। 

Aaj Ka Panchang 6 June 2021: अपरा एकादशी व्रत, जानिए रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

घर में शांति बनी रहती है

माना जाता है कि अगर बांस का पौधा घर की पूर्व दिशा में लगाने से घर में शांति बनी रहती है और क्‍लेश नहीं होता। इसके अलावा घर में धन का आगमन भी बना रहता है। 

bamboo plant
Image Source : INSTAGRAM/#BAMBOO PLANT बांस का पौधा 

आता है धन

कार्यस्‍थल पर बांस का पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही वातावरण भी शुद्ध रहता है। इसके अलावा घर में धन का आगमन भी बना रहता है। 

पढ़ें लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य खबरें- 

Vastu Tips: हर तरह का वास्तु दोष दूर कर सकता है कपूर का एक टुकड़ा, ये उपाय हैं असरदार

राशिफल 6 जून 2021: इन दो राशियों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, वहीं इनकी सभी समस्याएं होंगी दूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल