1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में रखिए अपने पैसे, नहीं होगी धन-धान्य की कमी

Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में रखिए अपने पैसे, नहीं होगी धन-धान्य की कमी

 Published : Jan 02, 2020 07:06 am IST,  Updated : Jan 02, 2020 09:22 am IST

वास्तु टिप्स में आज जानिए कि तिजोरी घर के किस कोने में रखनी चाहिए।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips

मुंबई: वास्तु शास्त्र के हिसाब से जानिए कि घर के किस कोने में पैसों की तिजोरी रखना शुभ होगा। हर किसी के पास पैसों को रखने के लिए अलग से तिजोरी नहीं होती या उनके लिए ऐसा कर पाना मुश्किल होता है तो ऐसे लोगों को आज हम वास्तु शास्त्र में बता रहे हैं कि किस दिशा में आपके लिए पैसा रखना अच्छा रहेगा।  जिन लोगों के पास पैसा रखने के लिए अलग से तिजोरी या कोई अलमारी नहीं है उन लोगों को अपना पैसा रखने के लिए उत्तर दिशा का चुनाव करना चाहिए। ऐसे लोगों के लिए उत्तर दिशा सबसे अच्छी रहती है | पैसे को इस स्थान पर रखने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। आप अपने घर के किसी भी कमरे की उत्तर दिशा में पैसों के लिए जगह बना सकते हैं लेकिन ध्यान रहे कि जिस कमरे में आप पैसा रख रहें हैं वह कमरा सुरक्षा के लिहाज से महफूज़ होना चाहिए |

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल