1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाए तो इन बातों का ख्याल रखें

Vastu Tips: नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाए तो इन बातों का ख्याल रखें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 26, 2019 06:31 am IST,  Updated : Dec 26, 2019 06:31 am IST

आज वास्तु शास्त्र में हम आपको बता रहे हैं कि जब आप नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाएं तो किन बातों का ख्याल रखें, जिससे आपको सफलता मिल सके।

Vastu Tips- India TV Hindi
वास्तु टिप्स

कई बार आपके अंदर सारी प्रतिभाएं होते हुए भी आप इंटरव्यू मे पीछे रह जाते हैं और आपके हाथ से नौकरी निकल जाती है। आज वास्तु शास्त्र में हम आपको बता रहे हैं कि जब आप नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाएं तो किन बातों का ख्याल रखें, जिससे आपको सफलता मिल सके।

नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाते वक्त जेब में लाल रूमाल या कोई लाल रंग का कपड़ा रखें या फिर लाल रंग वाली शर्ट भी पहन सकते हैं। लाल रंग सौभाग्य को बढ़ाने वाला होता है। लेकिन ध्यान रहे कि यह लाल रंग ज्यादा भड़कीला न हो। उत्तर दिशा की दीवार पर एक बड़ा सा आईना लगा दें। इस दिशा में आईना रखने से आपको नौकरी के बेहतर अवसर मिलने लगेंगे और इंटरव्यू में सकरात्मक नतीजे मिल सकते हैं। इंटरव्यू के लिए घर से बाहर निकलते समय सबसे पहले अपना दायां पैर बाहर रखें और घर से निकलने से पहले श्री गणेश भगवान की पूजा करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल