1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: उत्तर दिशा में लगाएं काले रंग का मार्बल, मिलेंगे बेहतरीन फायदे

वास्तु टिप्स: उत्तर दिशा में लगाएं काले रंग का मार्बल, मिलेंगे बेहतरीन फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 15, 2020 06:25 am IST,  Updated : Apr 15, 2020 09:59 am IST

वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में फर्श पर काले रंग का पत्थर लगवाना चाहिए । इस दिशा के अगर कुछ भाग में भी आप काले रंग का पत्थर लगवायेंगे, तो आपको काफी लाभ मिलेगा ।

वास्तु टिप्स मार्बल कलर- India TV Hindi
वास्तु टिप्स मार्बल कलर Image Source : INSTRAGRAM/THE.STONELAB

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानें उत्तर दिशा में फर्श के कलर के बारे में।  वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में फर्श पर काले रंग का पत्थर लगवाना चाहिए । इस दिशा के अगर कुछ भाग में भी आप काले रंग का पत्थर लगवायेंगे, तो आपको काफी लाभ मिलेगा । इससे परिवार में किसी को भी किसी तरह का भय नहीं रहता है । सब निडर होकर अपना काम करते हैं और उसमें सफलता भी पाते हैं । 

आपको बता दूं कि उत्तर दिशा में काले रंग के फर्श का सबसे अधिक फायदा घर के मंझले पुत्र को मिलता है और शरीर में इसका सबसे अधिक फायदा हमारे कान को मिलता है । इससे हमारी सुनने की क्षमता मजबूत होती है । 

वास्तु टिप्स: उत्तर-पश्चिम दिशा की फर्श में लगाएं सफेद रंग का मार्बल, मिलेंगे बेहतरीन लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल