1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: जिंदगी में मुसीबतें नहीं चाहते हैं तो पूर्व दिशा में कभी ना बनवाएं शौचालय

Vastu Tips: जिंदगी में मुसीबतें नहीं चाहते हैं तो पूर्व दिशा में कभी ना बनवाएं शौचालय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 23, 2019 06:30 am IST,  Updated : Nov 23, 2019 12:27 pm IST

जाने आचार्य इंदु प्रकाश से घर में शौचालय पूर्व दिशा में क्यों नहीं बनवाना चाहिए।

vastu tips- India TV Hindi
वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे घर में शौचालय की दिशा के बारे में। आज हम आपको बतायेंगे कि घर की किस दिशा में शौचालय बनवाने से क्या होता है। आज सबसे पहले शुरूआत करते हैं- पूर्व दिशा से। 

पूर्व दिशा में शौचालय बनवाने से आपके जीवन की गति गडबड़ा सकती है। आपके ऊपर मुसीबतों के बादल घिर सकते हैं। आपके बड़े बच्चे की तरक्की में बाधा हो सकती है। उसे अनेक दुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपके पैरों में भी परेशानी हो सकती है। आपकी उन्नति का मार्ग अवरूद्ध हो सकता है। जीवन में एक ठहराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और जैसे रूका हुआ पानी सड़ जाता है, वैसे ही जीवन में ऊब महसूस होने लगती है। हमारे पैरों पर इस दिशा के शौचालय का बुरा असर पड़ सकता है और हर दिन सुबह 5 से 7 बजे के बीच हमें आवांछित स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। 

अगर किसी वजह से आपके घर की पूर्व दिशा में शौचालय है तो शौचालय की छत में बांस का प्रयोग करके दुष्टप्रभावों को कम करने की कोशिश की जा सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल