1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: धन की हानि से बचना चाहते हैं तो दक्षिण-पूर्व दिशा में ना बनवाएं शौचालय

Vastu Tips: धन की हानि से बचना चाहते हैं तो दक्षिण-पूर्व दिशा में ना बनवाएं शौचालय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 24, 2019 06:33 am IST,  Updated : Nov 24, 2019 09:22 am IST

जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से दक्षिण-पूर्व दिशा में शौचालय बनवाना आपके लिए क्यों नुकसानदायक होता है।

vastu tips- India TV Hindi
वास्तु टिप्स

आज हम वास्तु शास्त्र में बात करेंगे दक्षिण-पूर्व दिशा में शौचालय के बारे में। दक्षिण-पूर्व दिशा में शौचालय का निर्माण शुभ नहीं है। इस दिशा में शौचालय होने से धन की हानि संभव है। साथ ही व्यापार और विकास में बाधा होगी। हर साल गर्मी शुरू होते ही आपके व्यापार और करियर में गिरावट आयेगी। हरा रंग आपको हर तरह से नुकसान देने लगेगा। 

अगर आपकी बेटी बड़ी है तो उसको बहुत तरह की समस्याएं हो सकती हैं। सुबह 7 से 9 बजे का समय आपके लिये रोज ही उलझनों का संदेश लेकर आयेगा। आपके नितम्बों में विकार आ सकता है। आपकी पेल्विक गर्डिल का अलाइनमेंट बिगड़ सकता है। 

अगर किसी वजह से आपके घर के अग्नि कोण, यानि दक्षिण-पूर्व के कोने से शौचालय को हटाना संभव नहीं है तो उस दिशा में ज्यादा से ज्यादा लकड़ी लगाकर और वहां समुद्री नमक का एक कटोरा रख देने से दुष्टप्रभावों को कम करने की कोशिश की जा सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल