1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: उत्तर या पूर्व दिशा में लगाइए तुलसी का पौधा, मिलेगी सकारात्मक ऊर्जा

Vastu Tips: उत्तर या पूर्व दिशा में लगाइए तुलसी का पौधा, मिलेगी सकारात्मक ऊर्जा

 Published : Dec 21, 2019 07:42 am IST,  Updated : Dec 21, 2019 07:42 am IST

 वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी के पौधे के लिये उत्तर-पूर्व दिशा सबसे श्रेष्ठ है।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी के पौधे के लिये उत्तर-पूर्व दिशा सबसे श्रेष्ठ है। आप उत्तर या पूर्व दिशा में भी तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। इसके अलावा घर के मध्य भाग में भी तुलसी का पौधा लगाना शुभ फलदायी होती है। इन दिशाओं में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और साथ ही देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी बना रहता है, लेकिन ध्यान देने की बात ये है कि घर की या किसी अन्य जगह की दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा बिल्कुल भी नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से नकारात्मकता का संचार होता है। अतः दिशाओं का ध्यान रखते हुए तुलसी का पौधा लगाने से सब अच्छा ही अच्छा होगा।

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल