1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर या ऑफिस में लगाएं इस रंग के घोड़े की तस्वीर, मिलेगा विशेष लाभ

Vastu Tips: घर या ऑफिस में लगाएं इस रंग के घोड़े की तस्वीर, मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 23, 2020 06:23 am IST,  Updated : May 23, 2020 06:23 am IST

वैसे तो सभी रंग के घोड़े प्रगति व पॉजिटिव एनर्जी के प्रतीक होते हैं, लेकिन घर में तस्वीर या मूर्ति के लिये सफेद रंग के घोड़ों की मूर्ति या तस्वीर का चुनाव करना ज्यादा बेहतर होता है।

वास्तु टिप्स- India TV Hindi
वास्तु टिप्स Image Source : INSTRAGRAM/ANCAFINEART

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए घोड़ों की तस्वीर के रंग के बारे में। वैसे तो सभी रंग के घोड़े प्रगति व पॉजिटिव एनर्जी के प्रतीक होते हैं, लेकिन घर में तस्वीर या मूर्ति के लिये सफेद रंग के घोड़ों की मूर्ति या तस्वीर का चुनाव करना ज्यादा बेहतर होता है।

घोड़ा शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक होता है और सफेद रंग शांति और शुद्धता का प्रतीक है। यह अशांत को शांत करने वाला, विद्या प्राप्ति में सहायक और जीवन में सकारात्मकता का संचार करने का प्रतीक है | यह हमारे मन और मस्तिष्क को शुद्ध करता है। यह हमें आध्यात्मिकता से जोड़े रखने में सहायक है। इसलिए घर में सफेद रंग के घोड़ों की तस्वीर या मूर्ति लगानी चाहिए।

Vastu Tips: घर या ऑफिस में लगाएं दौड़ते हुए 7 घोड़ों वाली तस्वीर, बिजनेस में होगी तरक्की

 इसके अलावा कुछ अन्य महत्वपूर्ण बातें भी हैं। तस्वीर में घोड़े अलग-अलग दिशाओं में दौड़ते हुए नहीं होने चाहिए। सभी एक सीध में सामने की तरफ आते हुए होने चाहिए। वहीं मूर्ति रखते समय ध्यान दें कि घोड़ा बिना लगाम के होना चाहिए। घोड़े की गति कभी भी बाधित नहीं होनी चाहिए। आप घोड़ों की तस्वीर को दीवार पर लगाने के अलावा अपने ऑफिस डेस्कटॉप की स्क्रीन पर भी लगा सकते हैं।

Vastu Tips: कर्ज को जल्दी उतारना चाहते हैं तो घर में इस रंग के पर्दे लगाना है शुभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल