1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु शास्त्र: आपकी ये आदतें बन सकती है दुर्भाग्य का कारण, तुरंत करें बदलाव

वास्तु शास्त्र: आपकी ये आदतें बन सकती है दुर्भाग्य का कारण, तुरंत करें बदलाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 27, 2020 06:36 am IST,  Updated : Jun 27, 2020 10:53 am IST

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए उन चीज़ों के बारे में, जो घर या बिजनेस में धन को आने से रोककर दुर्भाग्य को बढ़ाती हैं।

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए उन चीज़ों के बारे में, जो घर या बिजनेस में धन को आने से रोककर दुर्भाग्य को बढ़ाती हैं। सबसे पहले बात तिजोरी के पास या उसके पीछे रखी झाड़ू के बारे में । जिस तिजोरी या अलमारी में आप अपने पैसे या पूंजी रखते हैं और उसी के पीछे अगर झाड़ू भी रखते हैं तो यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है। ऐसा करने से धन की हानि होती है। 

इसके अलावा किचन में दवाई का बॉक्स रखना भी ठीक नहीं होता। इससे परिवार के सदस्यों की सेहत पर असर पड़ता है। उनके स्वास्थ्य में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।  

घर में बाथरूम व शौचालय के दरवाज़ों को आवश्यकता न होने पर खुला नहीं छोड़ना चाहिए। इन्हें यूज़ करने के बाद तुरंत बंद कर दें । अन्यथा इससे घर और बिजनेस में लगातार पैसों का नुकसान होता रहता है। -

चाणक्य नीति: ये है मनुष्य का सबसे बड़ा भय, लग जाए तो जीवन बर्बाद होने में देर नहीं लगती

वास्तु टिप्स: घड़ी को कभी ना रखें तकिए के नीचे, पड़ेगा दिल और दिमाग पर बुरा असर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल