1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. विवाह पंचमी 2018: बिजनेस में चाहते है दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की, तो राशिनुसार जरुर करें ये खास उपाय

विवाह पंचमी 2018: बिजनेस में चाहते है दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की, तो राशिनुसार जरुर करें ये खास उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 11, 2018 10:53 pm IST,  Updated : Dec 11, 2018 10:53 pm IST

आज विवाह पंचमी या राम विवाहोत्सव के दिन आप कौन-से खास उपाय करके इन सब चीज़ों का लाभ पा सकते हैं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

Vivah Panchmi
Vivah Panchmi

सिंह राशि
अगर आप अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र की कामना करती हैं, तो आज के दिन एक डिब्बी में सिंदूर लेकर भगवान राम और माता सीता के चरणों में रखिये और उनकी विधि-पूर्वक धूप-दीप आदि से पूजा कीजिये। पूजा के बाद उस सिंदूर की डिब्बी को उठाकर अपनी पत्नी को भेंट कर दें। अगर आप खुद एक महिला हैं, तो अपने पति से कहिये कि वो सिंदूर की डिब्बी उठाकर आपको दे दें और आपकी मांग में थोड़ा-सा सिंदूर भी लगा दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवनसाथी की उम्र लंबी होगी और उनके जीवन में किसी तरह की परेशानी नहीं आयेगी। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार सिंह राशि वालों के लिये ये उपाय विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

कन्या राशि
अगर आप बिजनेस में खूब धन की प्राप्ति करना चाहते हैं, तो आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद आपको माता सीता सहित भगवान श्री राम की विधि-पूर्वक पूजा करके श्री राम के इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए। मंत्र है – ‘श्रीं रामाय नमः।’ मंत्र जप के साथ ही अगर संभव हो तो श्री राम यंत्र की स्थापना भी कीजिये। आज के दिन ऐसा करने से आपको बिजनेस में खूब धन की प्राप्ति होगी। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार कन्या राशि वालों के लिये ये उपाय विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशि के जातक क्या करें उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल