1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. विवाह पंचमी 2018: बिजनेस में चाहते है दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की, तो राशिनुसार जरुर करें ये खास उपाय

विवाह पंचमी 2018: बिजनेस में चाहते है दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की, तो राशिनुसार जरुर करें ये खास उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 11, 2018 10:53 pm IST,  Updated : Dec 11, 2018 10:53 pm IST

आज विवाह पंचमी या राम विवाहोत्सव के दिन आप कौन-से खास उपाय करके इन सब चीज़ों का लाभ पा सकते हैं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

Vivah Panchmi
Vivah Panchmi

मिथुन राशि
अगर आप अपने परिवार को जोड़े रखना चाहते हैं, अपने परिवार को हर किसी की बुरी नजर से बचाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर तिल, जौ और गुग्गुल से घर पर ही एक छोटा-सा हवन करना चाहिए। हवन के लिये ध्यान रहे कि जौ के मुकाबले तिल दो गुना होना चाहिए और गुग्गुल आदि हवन सामग्री जौ के बराबर होनी चाहिए। इस प्रकार आज के दिन अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर हवन करने से आपके परिवार में हमेशा जुड़ाव रहेगा और बुरी नजर से आपके परिवार का बचाव होगा। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिये ये उपाय विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

कर्क राशि
अगर आप अपने बच्चों के रिश्ते के संबंध में शहर से बाहर यात्रा पर जा रहे हैं और आप चाहते हैं कि आपको बीच में किसी तरह की कोई परेशानी न आये और आपकी यात्रा सफल हो जाये, तो आज के दिन आप श्री राम की इस चौपाई का 11 बार जप कीजिये।
चौपाई है -
प्रबिसि नगर कीजै सब काजा।
हृदय राखि कौशलपुर राजा।।

आज के दिन ऐसा करने से आपकी यात्रा सफल होगी और आपका काम भी बनेगा। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार कर्क राशि वालों के लिये ये उपाय विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशि के जातक क्या करें उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल