1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. विवाह पंचमी 2018: बिजनेस में चाहते है दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की, तो राशिनुसार जरुर करें ये खास उपाय

विवाह पंचमी 2018: बिजनेस में चाहते है दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की, तो राशिनुसार जरुर करें ये खास उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 11, 2018 10:53 pm IST,  Updated : Dec 11, 2018 10:53 pm IST

आज विवाह पंचमी या राम विवाहोत्सव के दिन आप कौन-से खास उपाय करके इन सब चीज़ों का लाभ पा सकते हैं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

Vivah Panchmi
Vivah Panchmi

धनु राशि
अगर आप हर तरह की बुराईयों से और संकटों से अपनी रक्षा करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको भगवान श्री राम का ध्यान करते हुए श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आप हर तरह की बुराईयों से और संकटों से अपनी रक्षा करने में समर्थ होंगे। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार धनु राशि वालों के लिये ये उपाय विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

मकर राशि
अगर आपका बच्चा पढ़ाई में कमजोर है और परीक्षा में उसके अच्छे नंबर नहीं आते हैं, तो आज के दिन अपने बच्चे को साथ में बिठाकर, सामने एक पीले रंग का कपड़ा बिछाकर, उस पर विद्या यंत्र की स्थापना करके रामचरित मानस की इस चौपाई का एक माला, यानी 108 बार पाठ करें। चौपाई है -
गुरु ग्रह गए पढ़न रघुराई।
अलपकाल विद्या सब आई।।

इस प्रकार चौपाई का पाठ करके उस विद्या यंत्र को अपने बच्चे के पढ़ाई वाले कमरे में रख दें या फिर ताबीज में डलवाकर अपने बच्चे के गले में पहना दें। आज के दिन ऐसा करने से आपका बच्चा पढ़ाई में तेज होगा और परीक्षा में भी उसके अच्छे नंबर आयेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशि के जातक क्या करें उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल