1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. विवाह पंचमी 2018: बिजनेस में चाहते है दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की, तो राशिनुसार जरुर करें ये खास उपाय

विवाह पंचमी 2018: बिजनेस में चाहते है दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की, तो राशिनुसार जरुर करें ये खास उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 11, 2018 10:53 pm IST,  Updated : Dec 11, 2018 10:53 pm IST

आज विवाह पंचमी या राम विवाहोत्सव के दिन आप कौन-से खास उपाय करके इन सब चीज़ों का लाभ पा सकते हैं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

Vivah Panchmi
Vivah Panchmi

तुला राशि
अगर वैवाहिक जीवन में आप सुख-सौभाग्य पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको सौभाग्य बीसा यंत्र से जुड़ा उपाय करना चाहिए। इसके लिये एक सौभाग्य बीसा यंत्र लाकर, उसकी विधि-पूर्वक पूजा करके अपने घर में स्थापित करें। आप चाहें तो खुद भी इस यंत्र का निर्माण कर सकते हैं। इसके लिये एक भोजपत्र पर अष्टगंध से अनार की कलम द्वारा या ये सब न हो तो एक सफेद कोरे कागज पर लाल पेन से एक वर्गाकार आकृति बनाइये। अब उस आकृति में तीन कॉलम बनाइये और हर कॉलम में तीन खाने बनाइये। अब पहले कॉलम में बायीं से दायीं तरफ क्रम से 8, 9 और 3 लिखिये। फिर दूसरे कॉलम में बायीं से दायीं तरफ क्रम से 2,7 और 11 लिखिये। फिर तीसरे कॉलम में भी इसी तरह 10, 4 और 6 लिखिये। इस तरह आपका यंत्र तैयार हो जायेगा। अब आप उस यंत्र की विधि-पूर्वक पूजा कीजिये और उसे घर में उचित स्थान पर स्थापित कीजिये। चाहें तो घर के मन्दिर में ही रख दीजिये आज के दिन ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार तुला राशि वालों के लिये ये उपाय विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

वृश्चिक राशि
अगर आप अपनी बेटी के लिये बहुत समय से रिश्ता ढूंढ रहे हैं, लेकिन कोई अच्छा रिश्ता नहीं मिल पा रहा है, तो आज से शुरू करके अगले 11 दिनों तक आपको रामचरित मानस की इस चौपाई का 108 बार पाठ करना चाहिए। चौपाई है - सुन सिय सत्य असीस हमारी, पूरहिं मन कामना तुम्हारी। इस प्रकार चौपाई का पाठ करने से जल्द ही आपकी बेटी के लिये कोई अच्छा रिश्ता मिल जायेगा।  वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिये ये उपाय विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशि के जातक क्या करें उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल